दो हत्याओं से क्षेत्र में दहशत

Updated:
विज्ञापन
दो हत्याओं से क्षेत्र में दहशत

दुस्साहस . राजेंद्र यादव की गोली मार कर दी गयी हत्या बखरी : बखरी थाना क्षेत्र के परिहारा गांव एक बार फिर सुलग गया है. बुधवार की रात करीब साढ़े आठ बजे परिहारा गांव के 60 वर्षीय राजेंद्र यादव को अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी .लोगों ने बताया की राजेंद्र यादव रात में […]

विज्ञापन

दुस्साहस . राजेंद्र यादव की गोली मार कर दी गयी हत्या

बखरी : बखरी थाना क्षेत्र के परिहारा गांव एक बार फिर सुलग गया है. बुधवार की रात करीब साढ़े आठ बजे परिहारा गांव के 60 वर्षीय राजेंद्र यादव को अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी .लोगों ने बताया की राजेंद्र यादव रात में परिहारा गांव के दूध सेंटर से दूध देकर साढ़े आठ बजे अपने घर वापस लौट रहे थे. इसी दौरान बाजार स्थित पुरानी थाना चौक के समीप पहले से घात लगाये अपराधियों ने गोली मारकर मौत की नींद सुला दिया.
इस मामले में ओपी अध्यक्ष सतीश कुमार ने बताया कि राजेंद्र यादव का बड़ा लड़का धर्मेंद्र यादव ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. दर्ज मामले में बताया गया है कि हमरे पिता के साथ किसी से दुश्मनी नहीं थी. वहीं ओपी अध्यक्ष सतीश कुमार ने बताया कि लाश को पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया गया है. जिसका अंतिम संस्कार कर दिया गया है.
हत्याकांड के फरार आरोपित के पिता हैं राजेंद्र यादव : मृतक राजेंद्र यादव समीरदेव हत्याकांड के फरार आरोपित जटाशंकर यादव उर्फ जटवा के पिता हैं.जटाशंकर यादव भाजपा नेता अनिल कुमार देव के छोटे भाई समीरदेव हत्याकांड में आरोपित है .समीरदेव की हत्या इस हत्याकांड से मात्र तीन दिन पूर्व 30 अप्रैल को परिहारा सांखू कोठी उनके डेरा के समीप आधा दर्जन हथियारबंद अपराधियों ने कर दी थी.
इस मामले मे जटाशंकर समेत अन्य लोग फरार चल रहे हैं. इस लगातार हुइ दोहरे हत्याकांड से परिहारा समेत आसपास गांव के लोग दहशत में जी रहे हैं. परिहारा गांव एक बार फिर सुलग गया है . हाल ही में राजद नेता सह पैक्स अध्यक्ष टूनटून देव उर्फ राजीव देव पर 27 मार्च 2017 को डरहा पुल के समीप जान मारने की नीयत से ताबड़तोड़ गोलीबारी कर घायल कर दिया था किंतु उनकी जान बच गयी. कुछ माह पूर्व उप प्रमुख अमित कुमार देव पर परिहारा गांव के पास अपराधियों ने ताबरतोड़ उनके बंद गाड़ी पर हमला कर गोलीबारी की थी, जिसमें वह घायल हो गये थे. लगातार चल रही घटनाओं ने यह साबित कर दिया कि परिहारा गांव एक बार फिर सुलग गया है.
राजेंद्र के बड़े लड़के धर्मेंद्र ने अज्ञात के खिलाफ दर्ज कराया मामला
अपरािधयों के िठकाने पर की जा रही छापेमारी
बखरी में बढ़ रही आपराधिक गतिविधियों को लेकर एसपी रंजीत कुमार मिश्र के निर्देश पर विशेष अभियान शुरू किया गया है. इसके तहत पुलिस की टीम के द्वारा अपराधियों की धर पकड़ के िलए िवभिन्न ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन