बिहार में बनेगा देश का दूसरा फोरलेन रेल ब्रिज, एक साथ गुजर सकेंगी 3-3 ट्रेनें, जानिए प्लानिंग

Updated at : 02 Apr 2026 9:27 AM (IST)
विज्ञापन
country second four lane rail bridge built Koilwar

रेल ब्रिज, फोटो- एक्स (सांकेतिक तस्वीर)

New Bridge In Bihar: बिहार के कोइलवर में देश का दूसरा फोरलेन रेल ब्रिज बनाया जाएगा. इसके बनने से एक साथ तीन-तीन ट्रेनें गुजर सकेंगी, जिससे यात्रियों को काफी राहत मिल सकेगी. पूर्व मध्य रेलवे की ओर से रेल ब्रिज को लेकर प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेज दिया गया है.

विज्ञापन

New Bridge In Bihar: कोइलवर में देश का दूसरा फोरलेन रेल ब्रिज बनाया जाएगा. इसके लिए पूर्व मध्य रेलवे की ओर से प्रस्ताव भेजे जाने के बाद रेलवे बोर्ड से मंजूरी मिलने का इंतजार किया जा रहा है. जानकारी के मुताबिक, रेल ब्रिज को लेकर पहले से ही योजना रिपोर्ट तैयार की जा रही है. संभावना जताई जा रही है कि रिपोर्ट को जल्द ही रेलवे बोर्ड को भेजा जा सकता है.

फोरलेन रेल ब्रिज की लागत

फोरलेन रेल ब्रिज के निर्माण में लगभग 3500 से 4000 करोड़ रुपए खर्च किए जा सकते हैं, जिसके लिए सेंट्रल गवर्नमेंट से परमिशन लेनी पड़ेगी. जानकारी के मुताबिक, कोइलवर पुल के समानांतर ही रेल ब्रिज का निर्माण किया जाएगा. फिलहाल ब्रिज दो लाइन वाली है. इसकी वजह से अप और डाउन लाइन में एक-एक ट्रेनें आती और जाती हैं. लेकिन फोरलेन रेल ब्रिज के बनने से एक साथ तीन-तीन ट्रेनें आ-जा सकेंगी. इससे यात्रियों को राहत मिल सकेगी.

क्या है फोरलेन रेल ब्रिज का उद्देश्य?

कोइलवर में रेल ब्रिज के विस्तार का उद्देश्य हावड़ा-पटना-डीडीयू रेलवे खंड पर भीड़भाड़ को कम करना है. पूर्वी मध्य रेलवे ने हाल ही में डीडीयू से गया होते हुए प्रधानखांटा तक 180 किमी/घंटा की रफ्तार से ट्रेन का सफल परीक्षण किया. रेलवे प्रमुख मार्गों पर ट्रेनों की गति बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित कर रहा है और रेल लाइनों का विस्तार कर रहा है.

तीसरी-चौथी रेल लाइन की भी योजना

इसके अलावा डीडीयू और झाझा के बीच आधुनिक तीसरी और चौथी लेन की योजना बनाई जा रही है, जिसकी अनुमानित लागत 17,000 करोड़ रुपए है. फतुहा से किऊल तक निर्माण कार्य को मंजूरी मिल चुकी है. आगे की योजनाओं की समीक्षा की जा रही है. इस विस्तार योजना में कोइलवार में चार लेन वाले पुल का निर्माण भी शामिल है.

Also Read: रामनगर-कच्ची दरगाह फोरलेन का रुका निर्माण, जानिए क्यों किया गया विरोध

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

डिजिटल जर्नलिज्म में 3 साल का अनुभव. डिजिटल मीडिया से जुड़े टूल्स और टेकनिक को सीखने की लगन है. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं. बिहार की राजनीति और देश-दुनिया की घटनाओं में रुचि रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन