NEET MDS का रिजल्ट जारी, natboard.edu.in पर डायरेक्ट करें चेक
Published by : Ravi Mallick Updated At : 02 Jun 2026 5:56 PM
सांकेतिक फोटो (AI Generated)
NEET MDS Result 2026: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंस (NBEMS) की ओर से मास्टर्स ऑफ डेंटल सर्जरी यानी NEET MDS परीक्षा का रिजल्ट जारी हो गया है. इसमें आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स अपना रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट natboard.edu.in पर चेक कर सकते हैं.
NEET MDS 2026 परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है. नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने मास्टर्स ऑफ डेंटल सर्जरी (MDS) में दाखिले के लिए आयोजित NEET MDS 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है. परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अब अपना स्कोरकार्ड और रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाकर चेक कर सकते हैं.
इस साल NEET MDS परीक्षा का आयोजन 2 मई 2026 को किया गया था. परीक्षा में शामिल हजारों उम्मीदवार अब अपने प्रदर्शन का आकलन कर सकते हैं और आगे की काउंसलिंग प्रक्रिया की तैयारी शुरू कर सकते हैं.
ऐसे चेक करें NEET MDS Result 2026
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाएं.
- होमपेज पर NEET MDS 2026 Scorecard लिंक पर क्लिक करें.
- अब अपना Application Number और Date of Birth दर्ज करें.
- लॉगिन करने के बाद स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा.
- स्कोरकार्ड PDF डाउनलोड करें.
- भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें.
NEET MDS Result 2026 Check Here
NEET MDS क्या है?
NEET MDS देशभर के डेंटल कॉलेजों में MDS यानी Master of Dental Surgery कोर्स में एडमिशन के लिए आयोजित की जाने वाली राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा है. इस परीक्षा के जरिए सरकारी और निजी डेंटल कॉलेजों में पोस्टग्रेजुएट सीटों पर दाखिला दिया जाता है.
रिजल्ट जारी होने के बाद अब उम्मीदवारों को काउंसलिंग प्रक्रिया पर नजर रखनी होगी. काउंसलिंग के दौरान उम्मीदवारों को अपनी रैंक के अनुसार कॉलेज और कोर्स चुनने का मौका मिलेगा.
यह भी पढ़ें: JoSAA काउंसलिंग क्या है? IIT-NIT में एडमिशन के लिए ऐसे करें अप्लाई, जानें पूरा प्रोसेस
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










