जेईई रिजल्ट में IIT Delhi Zone का जलवा, यहां से निकले AIR 1 से लेकर फीमेल टॉपर तक

Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 01 Jun 2026 12:02 PM

विज्ञापन

रिजल्ट (PC-ऑफिशियल नोटिस)

JEE Advanced 2026 Result: IIT Roorkee द्वारा जारी रिजल्ट में न केवल ऑल इंडिया टॉपर इसी जोन से है, बल्कि महिला वर्ग की टॉपर भी IIT Delhi Zone से ही हैं.

विज्ञापन

JEE Advanced 2026 Result: जेईई एडवांस 2026 के रिजल्ट में इस बार IIT Delhi Zone का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला है. IIT Roorkee द्वारा जारी रिजल्ट में न केवल ऑल इंडिया टॉपर इसी जोन से है, बल्कि महिला वर्ग की टॉपर भी IIT Delhi Zone से ही हैं. इतना ही नहीं, टॉप-10 में भी इस जोन का दबदबा दिखा.

इस साल करीब 1.8 लाख स्टूडेंट्स ने जेईई एडवांस की परीक्षा दी है, जिसमें से कुल 56,880 कैंडिडेट्स ने JEE Advanced परीक्षा क्वालिफाई की है. वहीं IIT Delhi Zone का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा.

शुभम कुमार बने AIR 1

IIT Delhi Zone से जेईई परीक्षा में टॉप करने वाले शुभम कुमार ने 360 में से 330 मार्क्स हासिल किए हैं. उन्होंने रैंक 1 लाकर इतिहास रच दिया. शुभम बिहार के रहने वाले हैं. इससे पहले जेईई मेन परीक्षा में भी उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया था.

लड़कियों में आरूही ने मारी बाजी

वहीं लड़कियों में टॉप करने वाली आरूही देशपांडे भी IIT Delhi Zone से हैं. उन्होंने 280/360 मार्क्स हासिल किए हैं और लड़कियों में प्रथम स्थान हासिल किया है.

टॉप-10 में 5 छात्र IIT Delhi Zone से

रिजल्ट से जुड़ी प्रेस रिलीज को देखें अगर तो टॉप-10 रैंक लाने वाले स्टूडेंट्स में सबसे ज्यादा छात्र IIT Delhi Zone से हैं. इस जोन से कुल 5 छात्र हैं. ऐसे में जेईई एडवांस रिजल्ट में इस जोन का दबदबा बढ़ गया है.

IIT Delhi Zone से सबसे ज्यादा टॉपर
Iit delhi zone से सबसे ज्यादा टॉपर (pc-ऑफिशियल वेबसाइट)

टॉप-100 में भी सबसे आगे

सिर्फ टॉप-10 ही नहीं, बल्कि टॉप-100 रैंक लाने वालों में भी 29 छात्र IIT Delhi Zone से हैं. किसी भी अन्य जोन की तुलना में ये नंबर्स सबसे ज्यादा है. इससे स्पष्ट है कि इस साल JEE Advanced में IIT Delhi Zone का दबदबा रहा.

देश के टॉपर्स की लिस्ट

रैंकनामअंक
AIR 1शुभम कुमार330/360
AIR 2कबीर छिल्लर329/360
AIR 3जतिन चाहर319/360

JEE Advanced को देश की सबसे कठिन इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं में गिना जाता है. हर साल लाखों छात्र IIT में प्रवेश पाने के लिए तैयारी करते हैं. इस बार कुल 56,880 स्टूडेंट्स ने परीक्षा पास की है. अब सफल उम्मीदवार JoSAA Counselling 2026 के जरिए देश के 23 IITs में एडमिशन ले सकेंगे. 

यह भी पढ़ें- JEE Main में AIR 1 के बाद एडवांस्ड में भी चमके कबीर छिल्लर, हासिल की रैंक 2, अब MIT जाने का सपना

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola