JoSAA काउंसलिंग क्या है? IIT-NIT में एडमिशन के लिए ऐसे करें अप्लाई, जानें पूरा प्रोसेस
Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 02 Jun 2026 7:59 AM
काउंसलिंग की AI जेनरेटेड तस्वीर
JoSAA Counselling 2026: IITs, NITs और सरकारी कॉलेज में एडमिशन पाने के लिए स्टूडेंट्स को जोसा काउंसलिंग से गुजरना होता है.
JoSAA Counselling 2026: जेईई मेन और जेईई एडवांस का रिजल्ट आने के बाद छात्रों के सामने सबसे बड़ा सवाल होता है कि एडमिशन कैसे लें और इसकी प्रक्रिया क्या है. IITs, NITs और सरकारी कॉलेज में एडमिशन पाने के लिए स्टूडेंट्स को जोसा काउंसलिंग से गुजरना होता है. आज से यानी कि 2 जून 2026 से जोसा काउंसलिंग शुरू होने जा रही है. ऐसे में आइए जानते हैं कि ये क्या है, इसकी प्रक्रिया क्या है और ये काउंसलिंग कब तक चलेगी.
जेईई मेन और जेईई एडवांस का रिजल्ट आने के बाद छात्रों के सामने सबसे बड़ा सवाल होता है कि एडमिशन कैसे लें और इसकी प्रक्रिया क्या है. IITs, NITs और सरकारी कॉलेज में एडमिशन पाने के लिए स्टूडेंट्स को जोसा काउंसलिंग से गुजरना होता है. आज से यानी कि 2 जून 2026 से जोसा काउंसलिंग शुरू होने जा रही है. ऐसे में आइए जानते हैं कि ये क्या है, इसकी प्रक्रिया क्या है और ये काउंसलिंग कब तक चलेगी.

क्या है JoSAA Counselling?
JoSAA काउंसलिंग की ऑफिशियल वेबसाइट पर दी जानकारी के अनुसार, JoSAA (Joint Seat Allocation Authority) एक सेंट्रलाइज्ड काउंसलिंग प्रक्रिया है, जिसके माध्यम से देश के 23 IITs, NITs, IIITs और अन्य Government Funded Technical Institutes (GFTIs) में सीटों का आवंटन किया जाता है. JEE Advanced क्वालिफाई करने वाले छात्र IITs के लिए आवेदन कर सकते हैं, जबकि JEE Main रैंक के आधार पर NIT, IIIT और GFTI में एडमिशन मिलता है.
कौन कर सकता है आवेदन?
JEE Main 2026 क्वालिफाई करने वाले छात्र
JEE Advanced 2026 क्वालिफाई करने वाले छात्र
IIT, NIT, IIIT या GFTI में एडमिशन लेने के इच्छुक उम्मीदवार
JoSAA काउंसलिंग के लिए ये-ये परीक्षा वाले कर सकते हैं अप्लाई
- JEE (Advanced) 2026
- JEE (Main) 2026 BE/BTech
- JEE (Main) 2026 BArch
- JEE (Main) 2026 BPlanning
JoSAA Counselling में कैसे करें अप्लाई?
- रजिस्ट्रेशन करें
सबसे पहले JoSAA की ऑफिशियल वेबसाइट josaa.nic.in पर जाकर JEE Main या JEE Advanced के लॉगिन क्रेडेंशियल्स से साइन इन करें. अलग से कोई परीक्षा या आवेदन फॉर्म भरने की जरूरत नहीं होती.
- Choice Filling करें
कैंडिडेट्स अपनी पसंद के कॉलेज और ब्रांच का चयन करते हैं. सीट अलॉटमेंट इसी च्वॉइस फिलिंग, रैंक और कैटेगरी के आधार पर होता है.
- Choice Lock करें
चयनित विकल्पों को अंतिम समय सीमा से पहले लॉक करना जरूरी होता है. यदि उम्मीदवार लॉक नहीं करता, तो सिस्टम अंतिम सेव किए गए विकल्पों को स्वतः लॉक कर देता है.
- Mock Seat Allotment देखें
JoSAA छात्रों को मॉक सीट अलॉटमेंट की सुविधा देता है, जिससे वे अनुमान लगा सकते हैं कि उनकी रैंक के अनुसार कौन-सा कॉलेज मिल सकता है. इसके बाद छात्र अपनी पसंद में बदलाव भी कर सकते हैं.
- Seat Allotment
JoSAA कई राउंड में सीट आवंटन करता है. सीट मिलने के बाद उम्मीदवार को तय समय में अगला फेज पूरा करना होता है.
- फीस जमा करें
सीट स्वीकार करने के लिए Seat Acceptance Fee जमा करनी होती है. फीस जमा न करने पर सीट रद्द हो सकती है.
- Document Verification
फीस जमा करने के बाद डॉक्यूमेंट्स का ऑनलाइन जमा किया जाता है. किसी प्रकार की गलती होने पर स्टूडेंट्स को सुधार का मौका मिलता है.
JoSAA Counselling Schedule: देखें यहां
- 2 जून 2026 (शाम 5 बजे): JoSAA काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन और च्वॉइस फिलिंग शुरू. AAT पास उम्मीदवार 7 जून से AAT कोर्स की च्वॉइस भर सकेंगे.
- 2 जून 2026: सीट एक्सेप्टेंस फीस का प्री-पेमेंट और डॉक्यूमेंट अपलोड शुरू.
- 8 जून 2026 (दोपहर 2 बजे): पहली मॉक सीट अलॉटमेंट जारी.
- 10 जून 2026 (दोपहर 1 बजे): दूसरी मॉक सीट अलॉटमेंट जारी.
- 10 जून 2026: उम्मीदवार अपनी च्वॉइस लॉक कर सकते हैं.
- 11 जून 2026 (शाम 5 बजे): रजिस्ट्रेशन और च्वॉइस फिलिंग की लास्ट डेट. च्वॉइस अपने आप लॉक हो जाएंगी.
- 11 जून 2026: फीस का प्री-पेमेंट और डॉक्यूमेंट अपलोड की लास्ट डेट.
- 12 जून 2026: डेटा वेरिफिकेशन और वैलिडेशन.
- 13 जून 2026 (सुबह 10 बजे): राउंड-1 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी.
- 13 जून से 26 जून 2026 तक: ऑनलाइन रिपोर्टिंग, फीस भुगतान, डॉक्यूमेंट अपलोड और जरूरी जवाब देने की प्रक्रिया.
- 26 जून 2026 (शाम 5 बजे): राउंड-1 सीट एक्सेप्टेंस फीस जमा करने की लास्ट डेट.
- 29 जून 2026 (दोपहर 1 बजे): फीस भुगतान से जुड़ी समस्याओं का समाधान.
- 29 जून 2026 (शाम 5 बजे): राउंड-1 में पूछी गई क्वेरी का जवाब देने की लास्ट डेट.
जोसा काउंसलिंग के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स
- JEE Main / JEE Advanced स्कोरकार्ड
- 10वीं और 12वीं की मार्कशीट
- पासपोर्ट साइज फोटो
- पहचान पत्र (Aadhaar आदि)
- कैटेगरी सर्टिफिकेट (यदि लागू हो)
- PwD सर्टिफिकेट (यदि लागू हो)
क्यों जरूरी है सही Choice Filling?
कई छात्र अच्छी रैंक होने के बावजूद गलत च्वॉइस फिलिंग की वजह से बेहतर कॉलेज या ब्रांच खो देते हैं. इसलिए कॉलेज और ब्रांच का क्रम सोच-समझकर भरना बेहद जरूरी माना जाता है.
यह भी पढ़ें- JEE Advanced में आए कम मार्क्स? घबराएं नहीं, इन टॉप कॉलेजों में पाएं एडमिशन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










