JEE Advanced में लड़कों का सक्सेस रेट लड़कियों से बेहतर, यहां देखें पूरा डेटा

Published by : Smita Dey Updated At : 01 Jun 2026 1:29 PM

विज्ञापन

स्टूडेंट्स की सांकेतिक फोटो (Freepik)

JEE Advanced 2026: जेईई एडवांस्ड 2026 के रिजल्ट में इस बार लड़कियों ने भी बेहतर प्रदर्शन किया है. कम रजिस्ट्रेशन करने के बाद भी लड़कियों का सक्सेस रेट काफी अच्छा रहा है.

विज्ञापन

JEE Advanced 2026 Success Rate: जेईई एडवांस्ड 2026 के रिजल्ट आ चुके हैं. जब भी आईआईटी (IIT) के रिजल्ट आते हैं, तो हर तरफ सिर्फ टॉपर्स की चर्चा होती है या फिर कुल पास होने वाले छात्रों की संख्या दिखाई जाती है. इस साल भी जब डेटा सामने आए, तो कुल 56,880 पास उम्मीदवारों में सिर्फ 10,107 लड़कियां हैं.

पहली नजर में यह संख्या बहुत कम लग सकती है और लोग मान लेते हैं कि लड़कों का प्रदर्शन कहीं बेहतर रहा है. लेकिन परीक्षा (JEE Advanced 2026) में बैठने वाली कुल लड़कियों और उनमें से पास होने वाली लड़कियों का सक्सेस रेट निकालेंगे, तो कहानी कुछ और ही बयां करती है. आइए जानते हैं. 

JEE Advanced 2026 Success Rate: क्या है पास होने वाले छात्रों का आंकड़ा?

आईआईटी रुड़की द्वारा जारी किए गए ऑफिशियल डेटा के मुताबिक, इस साल जेईई एडवांस्ड परीक्षा के लिए कुल 1,87,389 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था. इनमें से दोनों पेपरों में कुल 1,79,694 छात्र उपस्थित (Appeared) हुए. कड़ी मेहनत के बाद कुल 56,880 उम्मीदवारों ने इस परीक्षा को पास किया है. इन पास होने वाले छात्रों में 46,773 लड़के और 10,107 लड़कियां शामिल हैं.

रजिस्ट्रेशन कम, फिर भी लड़कियों का शानदार प्रदर्शन 

आईआईटी की तैयारी करने और परीक्षा के अंतिम चरण तक पहुंचने वाली लड़कियों की संख्या लड़कों के मुकाबले शुरुआत से ही बहुत कम होती है. इस साल भी परीक्षा में बैठने वाले लड़कों की संख्या जहां लगभग 1.39 लाख थी, वहीं लड़कियां सिर्फ 40 हजार के आसपास थीं. इसके बावजूद, जितनी लड़कियों ने परीक्षा दी, उनमें से लड़कियों ने 10 हजार से ज्यादा सीटों पर अपना कब्जा जमाया है.

JEE Advanced 2026 Success Rate: क्या रहा दोनों का असली सक्सेस रेट?

अगर हम सिर्फ कुल संख्या को न देखकर इस बात पर ध्यान दें कि परीक्षा देने वाले कुल छात्रों में से कितने प्रतिशत (Percentage) छात्र पास हुए, तो दोनों का सक्सेस रेट कुछ इस तरह निकल कर आता है:

  • लड़कियों का सक्सेस रेट: इस साल कुल 40,562 लड़कियां जेईई एडवांस्ड की परीक्षा में बैठी थीं, जिनमें से 10,107 लड़कियों ने क्वालिफाई किया. परीक्षा देने वाली लड़कियों का सफलता दर लगभग 24.91% रहा. 
  • लड़कों का सक्सेस रेट: दूसरी तरफ, कुल 1,39,131 लड़के परीक्षा में शामिल हुए थे, जिनमें से 46,773 लड़कों ने बाजी मारी. इस हिसाब से लड़कों का सफलता दर लगभग 33.61% रहा.

हालांकि प्रतिशत के मामले में लड़के (33.61%) लड़कियों (24.91%) से आगे जरूर हैं, लेकिन जितनी कम संख्या में लड़कियों ने फॉर्म भरा था, उस हिसाब से 24.91% का सक्सेस रेट काफी बेहतर है. 

PC: Official Website

यह भी पढ़ें: JEE एडवांस रिजल्ट के बाद अब शुरू होगा एडमिशन प्रोसेस, तैयार रखें ये डॉक्यूमेंट्स

विज्ञापन
Smita Dey

लेखक के बारे में

By Smita Dey

स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग का शौक रखने वाली स्मिता युवाओं को बेहतर करियर गाइड करना और नौकरी के लिए प्रोत्साहित करना पसंद करती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola