JEE एडवांस रिजल्ट के बाद अब शुरू होगा एडमिशन प्रोसेस, तैयार रखें ये डॉक्यूमेंट्स

Updated:
विज्ञापन
JEE Advanced Result 2026 required Documents

रिजल्ट चेक करती हुई लड़की (PC-Freepik)

JEE Advanced Result 2026: जेईई एडवांस रिजल्ट जारी कर दिया गया है. काउंसलिंग में शामिल होने के लिए सभी डॉक्यूमेंट्स तैयार रखें.

विज्ञापन

JEE Advanced Result 2026: जेईई एडवांस 2026 का रिजल्ट जारी होने के बाद अब स्टूडेंट्स के सामने अगला बड़ा सवला ये है कि आगे क्या करें. IT, NIT, IIIT और अन्य सरकारी टेक्निकल इंस्टीट्यूट में एडमिशन लेने के लिए JoSAA Counselling 2026 में शामिल होने होगा. इसके लिए जरूरी है कि आपके पास सभी डॉक्यूमेंट्स हों.

क्या है JoSAA Counselling?

JoSAA एक केंद्रीकृत काउंसलिंग प्रक्रिया है, जिसके जरिए देश के 23 IITs, 31 NITs, IIITs और अन्य GFTIs में सीटों का आवंटन किया जाता है. IIT में एडमिशन JEE Advanced रैंक के आधार पर मिलता है, जबकि NIT, IIIT और GFTI में JEE Main रैंक के आधार पर होता है.

JoSAA Counselling का पूरा प्रोसेस

  • JoSAA पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करें.
  • पसंदीदा कॉलेज और ब्रांच की चॉइस फिलिंग करें.
  • मॉक सीट अलॉटमेंट देखें और जरूरत पड़ने पर ऑप्शन बदलें.
  • सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी होने का इंतजार करें.
  • सीट स्वीकार करने के लिए फीस जमा करें.
  • ऑनलाइन डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन पूरा करें.
  • आवंटित संस्थान में रिपोर्ट कर एडमिशन प्रक्रिया पूरी करें.

एडमिशन के लिए कौन-कौन से डॉक्यूमेंट्स होंगे जरूरी?

JoSAA काउंसलिंग और IIT एडमिशन के दौरान उम्मीदवारों को नीचे बताए गए सभी डॉक्यूमेंट्स रखने होंगे-

  • JEE Advanced 2026 स्कोरकार्ड
  • JEE Advanced 2026 एडमिट कार्ड
  • कक्षा 10वीं की मार्कशीट या डेट ऑफ बर्थ
  • कक्षा 12वीं की मार्कशीट/पासिंग सर्टिफिकेट
  • वैलिड फोटो आईडी जैसे कि Aadhaar, PAN, Driving Licence आदि
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • सीट अलॉटमेंट लेटर
  • सीट एक्सेप्टेंस फीस जमा करने का प्रमाण
  • कैटेगरी प्रमाणपत्र (SC/ST/OBC-NCL/EWS), यदि लागू हो
  • PwD प्रमाणपत्र, यदि लागू हो

जल्द तैयार कर लें डॉक्यूमेंट्स

काउंसलिंग शुरू होने से पहले सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स की जांच कर लें. किसी भी डॉक्यूमेंट की कमी या गलत जानकारी के कारण एडमिशन प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है. ऐसे में समय रहते सभी प्रमाणपत्र, स्कोरकार्ड और पहचान पत्र तैयार रखना छात्रों के लिए बेहद जरूरी है.

यह भी पढ़ें- JEE Advanced 2026: आरोही देशपांडे लड़कियों में रहीं टॉपर, जानें क्या थी उनकी स्ट्रैटजी 

विज्ञापन
शाम्भवी शिवानी

लेखक के बारे में

By शाम्भवी शिवानी

शाम्भवी शिक्षा, रोजगार, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी पर खास नजर रखती हैं. उन्होंने प्रभात खबर के लिए कई UPSC और BPSC टॉपर्स के इंटरव्यू लिए हैं. साथ ही इस प्लेटफॉर्म के लिए AI एजुकेशन और करियर गाइडेंस पर एक्सपर्ट ओपनियन भी बनाती हैं. उनकी खासियत है कि वो डाटा रिलेटेड खबरों और फैक्ट्स को आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाती हैं. शाम्भवी को डिजिटल मीडिया में 3 सालों से अधिक का अनुभव है. प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और पटना स्थित न्यूज़ हाट में भी काम कर चुकी हैं. 

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola