यूपी में ड्रोन से रेकी, बोले सीएम योगी– उपद्रवी बचेंगे नहीं
Published by : Amitabh Kumar Updated At : 27 Sep 2025 7:08 AM
योगी आदित्यनाथ ने सख्त निर्देश जारी किए
Yogi Adityanath Issues Strict Instructions : यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि दशहरा बुराई और आतंक के दहन का प्रतीक है. उपद्रवियों पर कार्रवाई के लिए यही समय है-सही समय है. विभिन्न जिलों में सम्प्रदाय विशेष द्वारा जुलूस प्रदर्शनों से अराजकता फैलाने की कोशिशों पर मुख्यमंत्री सख्त हो गए हैं. उन्होंने कहा कि हर उपद्रवियों को सरकार कुचल देगी. कानपुर, वाराणसी, मुरादाबाद सहित विभिन्न जिलों की घटनाओं पर नाराजगी सीएम ने जताई. उन्होंने उपद्रवियों पर तुरंत एफआईआर, संपत्ति तक जांच के आदेश दिए.
Yogi Adityanath Issues Strict Instructions : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने साफ कहा है कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की किसी भी कोशिश को सरकार सख्ती से रोक देगी. उन्होंने त्योहारों पर गड़बड़ी फैलाने वाले असामाजिक तत्वों को कड़ी चेतावनी दी. मुख्यमंत्री ने कहा कि दशहरा बुराई और आतंक को मिटाने का पर्व है, इसलिए उपद्रवियों पर ऐसी कार्रवाई होनी चाहिए कि वे दोबारा गलती करने की सोच भी न सकें. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि कार्रवाई के लिए इंतजार न करें, यही सही समय है.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाल में कानपुर नगर, वाराणसी, मुरादाबाद, बदायूं, महराजगंज, उन्नाव, संभल, आगरा और बरेली में निकले आपत्तिजनक जुलूस और भड़काऊ नारों पर नाराजगी जताई. उन्होंने कहा कि यह प्रदेश का माहौल बिगाड़ने की साजिश है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. योगी ने अधिकारियों को आदेश दिया कि ऐसे उपद्रवियों पर तुरंत एफआईआर दर्ज हो, आयोजकों और मास्टरमाइंड की पहचान कर उनकी संपत्ति तक जांच की जाए. उन्होंने कहा कि एक भी दोषी बचना नहीं चाहिए, इसके लिए वीडियो फुटेज और सोशल मीडिया की गहन जांच की जाए.
मुख्यमंत्री योगी ने बुलाई बैठक
मुख्यमंत्री शुक्रवार देर रात शासन स्तर के वरिष्ठ अधिकारियों, जोनल एडीजी, आईजी, मंडलायुक्तों, जिलाधिकारियों और पुलिस कप्तानों सहित फील्ड के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ कानून-व्यवस्था की समीक्षा कर रहे थे. बैठक में उन्होंने अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति दोहराते हुए कहा कि हर नागरिक की सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है. मुख्यमंत्री ने जातीय संघर्ष भड़काने की कोशिशों पर भी सख्ती दिखाई और कहा कि शासन के स्पष्ट आदेशों का अक्षरशः पालन कराया जाए. जाति के नाम पर वैमनस्य फैलाने की कोशिशों को पूरी तरह खत्म करना होगा.
यह भी पढ़ें : I Love Muhammad का जवाब I Love Mahadev से, यूपी में बढ़ा बवाल
यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में भारी भीड़
ग्रेटर नोएडा में हो रहे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में भारी भीड़ और विदेशी खरीदारों को देखते हुए मुख्यमंत्री ने प्रशासन को सतर्क रहने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि सप्ताहांत में संभावित बड़ी भीड़ के दौरान कहीं भी जाम न लगे और सुरक्षा पुख्ता हो. गौतम बुद्ध नगर के जिलाधिकारी ने बताया कि दूसरे दिन करीब 49 हजार लोगों ने इस ट्रेड शो का अवलोकन किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










