'पार्थ' की वजह से चाचा शरद पवार से अजित पवार ने की बगावत ?
Published by : Amitabh Kumar Updated At : 07 Jul 2023 8:01 AM
Mumbai: Maharashtra Deputy Chief Minister Ajit Pawar during a Nationalist Congress Party (NCP) meeting led by him, in Mumbai, Wednesday, July 5, 2023. (PTI Photo/Kunal Patil)(PTI07_05_2023_000160A)
who is parth pawar- अजित पवार अपने बेटे पार्थ को शिरूर लोकसभा सीट से चुनाव लड़वा सकते हैं. महाराष्ट्र में जारी घमासान के बीच इस बात की अटकलें तेज हो चली है. जानें ताजा अपडेट यहां
maharashtra politics : महाराष्ट्र में जारी घमासान के बीच एक नाम की चर्चा जोरों पर हो रही है. यह नाम ‘पार्थ पवार’ का है. तो आइए आपको इस नाम से रू-ब-रू करवाते हैं. दरअसल, चाचा शरद पवार से बगावत कर अजित पवार भाजपा की सरकार में शामिल हो गये हैं और उपमुख्यमंत्री का पद लिया है. जब से महाराष्ट्र में राजनीतिक संघर्ष शुरू हुआ है, तब से अजित पवार के बेटे पार्थ पवार सुर्खियां बटोर रहे हैं.
खबरें तो ये भी है कि अजित पवार अपने बेटे पार्थ को शिरूर लोकसभा सीट से चुनाव लड़वा सकते हैं. आपको बता दें कि इससे पहले 2019 के लोकसभा चुनाव में जब वह पहली बार किस्मत आजमाने उतरे, तो उन्हें सफलता नहीं मिली. उन्हें मावल सीट से पराजय का सामना करना पड़ा.
यदि आपको याद हो तो पार्थ पवार तत्कालीन गृह मंत्री अनिल देशमुख को लिखे अपने पत्र के कारण चर्चा में आये थे, जो उन्होंने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत को लेकर लिखा था. पार्थ ने पत्र लिखकर तत्कालीन महा विकास अघाड़ी सरकार के रुख का खंडन करते हुए सीबीआई जांच की मांग की थी.

इस बीच एनसीपी के नेता शरद पवार ने गुरुवार को कहा कि वह ही पार्टी के अध्यक्ष हैं. पार्टी की कार्यसमिति की बैठक के बाद पीसी चाको ने कहा कि बैठक में आठ प्रस्ताव पारित किये गये. साथ ही राजग से हाथ मिलाने वाले प्रफुल्ल पटेल, सुनील तटकरे और नौ अन्य को पार्टी से निष्कासित करने संबंधी फैसले को कार्यसमिति ने मंजूरी दे दी.
वहीं, अजित पवार के बहुमत होने के दावे पर शरद पवार ने कहा कि सच सामने आ जायेगा. हमारा संगठन अभी भी एकजुट है. इधर, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दिल्ली में शरद पवार से मुलाकात की और उनके साथ एकजुटता प्रकट की. वहीं, अजित पवार के गुट ने कहा कि दिल्ली में शरद पवार की ओर से आहूत कार्यसमिति की बैठक की कोई कानूनी वैधता नहीं है.
Also Read: एकनाथ शिंदे की मुख्यमंत्री पद से होगी छुट्टी! इस्तीफे के सवाल और अजित पवार पर क्या बोले महाराष्ट्र के सीएम?
अजित पवार अपने गुट की बैठक में कह चुके हैं कि भाजपा में, नेता 75 वर्ष की आयु में रिटायर हो जाते हैं, आप कब होने जा रहे हैं… अजित (63) ने कहा कि हर किसी की अपनी पारी होती है. सबसे सार्थक समय 25 से 75 वर्ष की आयु तक होता है. शरद पवार को लेकर की गयी इस टिप्पणी के कई मायने निकाले जा रहे हैं. जैसे अजित पवार अपने बेटे को राजनीति में सक्रिय रूप से लाना चाहते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










