एकनाथ शिंदे की मुख्यमंत्री पद से होगी छुट्टी! इस्तीफे के सवाल और अजित पवार पर क्या बोले महाराष्ट्र के सीएम?
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 06 Jul 2023 5:44 PM
सीएम एकनाथ शिंदे ने उन खबरों को विपक्ष द्वारा फैलाई गई अफवाहें बताया जिनमें कहा गया है कि अजित पवार और राकांपा के आठ अन्य विधायकों को राज्य मंत्रिमंडल में शामिल किये जाने के बाद मुख्यमंत्री की कुर्सी खतरे में पड़ सकती है.
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने अपने इस्तीफे वाले सवाल और डिप्टी सीएम अजित पवार को लेकर बड़ा बयान दे दिया है. उन्होंने अपने इस्तीफे की अफवाहों को खारिज करते हुए कहा कि यह सब अफवाहें हैं.
शिंदे बोले- मुझे मालूम है किसने फैलाई अफवाह
सीएम एकनाथ शिंदे ने उन खबरों को विपक्ष द्वारा फैलाई गई अफवाहें बताया जिनमें कहा गया है कि अजित पवार और राकांपा के आठ अन्य विधायकों को राज्य मंत्रिमंडल में शामिल किये जाने के बाद मुख्यमंत्री की कुर्सी खतरे में पड़ सकती है.
एनसीपी को आत्मनिरीक्षण करना चाहिए
मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा, एनसीपी को आत्मनिरीक्षण करना चाहिए कि उनकी पार्टी में क्या हो रहा है. उन्होंने डिप्टी सीएम और एनसीपी नेता अजित पवार को लेकर कहा, महाराष्ट्र मंत्रिमंडल में अजित दादा के शामिल होने के बाद हमारी सरकार और मजबूत हो गई है.
Also Read: ‘महाराष्ट्र में ऑटो रिक्शा सरकार’, भूपेश बघेल ने एकनाथ शिंदे को लेकर कर दी बड़ी भविष्यवाणी
#WATCH | It is all rumours…They (NCP)should introspect on what is happening in their party, says Maharashtra CM Eknath Shinde as he rubbishes his resignation rumours and also speaks on the split in NCP. pic.twitter.com/hwY1Gr9qUW
— ANI (@ANI) July 6, 2023
शिवसेना विधायकों में कोई नाराजगी नहीं : शिंदे
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) नेता अजित पवार को राज्य मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने से शिवसेना में कोई भी अप्रसन्न नहीं है. अजित पवार के नेतृत्व वाले एनसीपी गुट के राज्य सरकार में शामिल होने के बाद शिवसेना के कुछ विधायकों ने स्पष्ट रूप से चिंता जताई थी. शिंदे ने बुधवार को शिवसेना विधायकों, विधान परिषद सदस्यों (एमएलसी) और सांसदों की बैठक की अध्यक्षता की थी.
अजित पवार ने मुख्यमंत्री बनने की जतायी इच्छा
अजित पवार ने बुधवार को कहा था कि वह मुख्यमंत्री बनने की आकांक्षा रखते हैं. उनके इस बयान से राजनीतिक हलकों में हलचल मच गई.
विपक्ष के पेट में हो रहा दर्द: शिंदे
एकनाथ शिंदे ने कहा, हमारे विकास के कार्य से प्रभावित होकर अजित पवार गुट ने पार्टी में आने का निर्णय लिया है. दिन पर दिन सरकार मजबूत होती जा रही है. आज हमारे विधायक 200 के पार हो गए हैं. हमें केंद्र सरकार का बहुत बड़ा समर्थन है. डबल इंजन की सरकार मजबूती से काम कर रही है, इसलिए इनके(विपक्ष) पेट में दर्द हो रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










