'महाराष्ट्र में ऑटो रिक्शा सरकार', भूपेश बघेल ने एकनाथ शिंदे को लेकर कर दी बड़ी भविष्यवाणी
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 02 Jul 2023 8:02 PM
अजित पवार की बगावत पर महाराष्ट्र कांग्रेस नेता अशोक चव्हाण ने कहा, इसका असर कांग्रेस पर नहीं पड़ेगा. इसमें कोई सवाल ही नहीं है. हम अभी भी विपक्ष में हैं. उद्धव ठाकरे गुट और एनसीपी के साथ हमारा गठबंधन था. उद्धव गुट से अब भी गठबंधन जारी है.
एनसीपी नेता अजित पवार के एनडीए में शामिल होने और महाराष्ट्र की एकनाथ शिंदे सरकार में डिप्टी सीएम बनने पर कांग्रेस का बयान सामने आया है. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एकनाथ शिंदे के ट्रिपल इंजन वाले बयान पर तंज कसा और कहा, महाराष्ट्र में ऑटो रिक्शा वाली सरकार बन गयी है.
भूपेश बघेल ने एकनाथ शिंदे को लेकर कर दी बड़ी भविष्यवाणी
छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने एकनाथ शिंदे को लेकर भी बड़ी भविष्यवाणी कर दी है. अजित पवार के एनडीए में शामिल होने पर प्रतिक्रिया देते हुए बघेल ने कहा, महाराष्ट्र में पहले शिवसेना को तोड़ा गया और अब NCP को. पहले डबल इंजन की सरकार थी अब ट्रिपल इंजन हो गई. यह सरकार नहीं ऑटो रिक्शा हो गई है, तीन चक्के वाली. मैंने देखा की शपथ ग्रहण में फडणवीस और पवार दोनों एक तरफ बैठे मुस्कुरा रहे हैं और दूसरी तरफ शिंदे बैठे हैं जिनका चेहरा उतरा हुआ है. आज की घटना आने वाले समय में होने वाले घटनाक्रम का संकेत दे रही है. शरद पवार ने अपने पत्ते अभी नहीं खोले हैं.
अजित पवार की बगावत का कांग्रेस पर कोई प्रभाव नहीं: कांग्रेस
अजित पवार की बगावत पर महाराष्ट्र कांग्रेस नेता अशोक चव्हाण ने कहा, इसका असर कांग्रेस पर नहीं पड़ेगा. इसमें कोई सवाल ही नहीं है. हम अभी भी विपक्ष में हैं. उद्धव ठाकरे गुट और एनसीपी के साथ हमारा गठबंधन था. उद्धव गुट से अब भी गठबंधन जारी है. जहां तक शरद पवार की पार्टी एनसीपी की बात है, तो फैसला शरद पवार को लेना है. उनकी पार्टी में कितने लोग बचे हैं. चव्हाण ने कहा, शरद पवार साहब ने कहा कि यह उनकी पार्टी के अंदर उठी बवंडर है.
#WATCH महाराष्ट्र में पहले शिवसेना को तोड़ा गया और अब NCP को। पहले डबल इंजन की सरकार थी अब ट्रिपल इंजन हो गई। यह सरकार नहीं ऑटो रिक्शा हो गई है, तीन चक्के वाली। मैंने देखा की शपथ ग्रहण में फडणवीस और पवार दोनों एक तरफ बैठे मुस्कुरा रहे हैं और दूसरी तरफ शिंदे बैठे हैं जिनका चेहरा… pic.twitter.com/Vv0BKlmmSi
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 2, 2023
समर्थक विधायकों के साथ अजित पवार शिंदे सरकार में शामिल, बने डिप्टी सीएम
महाराष्ट्र की सियासत में उस समय भूचाल आया, जब अजित पवार ने अपने 17 विधायकों के साथ एकनाथ शिंदे सरकार में शामिल हो गये. अजित पवार ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली, तो 8 अन्य एनसीपी विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली. शिंदे सरकार में शामिल होने के बाद अजित पवार ने दावा किया है कि उनके समर्थन में एनसीपी के 40 विधायक और 6 एमएलसी हैं. उन्होंने अपने चाचा शरद पवार से बगावत करते हुए पार्टी और चुनाव चिह्न पर भी अपना दावा ठोक दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










