Weather Updates: बंगाल की खाड़ी में बनेगा निम्न दबाव का क्षेत्र, इन 3 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

Published by : Pritish Sahay Updated At : 13 Jul 2024 8:48 AM

विज्ञापन

Mumbai Rains | PTI

Weather Updates: देश के कई राज्यों में एक बार फिर से मानसून सक्रिय हो सकता है. IMD का अनुमान है कि 12 जुलाई को ओडिशा तट के पास एक गहरा ट्रफ बन सकता है जो 13 जुलाई तक एक परिसंचरण में बदल जाएगा. इसके कारण जोरदार बारिश हो सकती है.

विज्ञापन

Weather Updates: बीते करीब एक सप्ताह से मानसून ट्रफ के कारण कई राज्यों में बारिश और आंधी का दौर जारी रहा. स्काईमेट वेदर का अनुमान है कि बंगाल की खाड़ी में जल्द ही निम्न दबाव क्षेत्र बनने की प्रबल संभावना है. रिपोर्ट के मुताबिक 12 जुलाई को ओडिशा तट के पास एक गहरा ट्रफ बन सकता है. जो 13 जुलाई को एक परिसंचरण में बदल जाएगा. इसके कारण कई राज्यों में दोबारा मानसून की गतिविधियां शुरू हो सकती है. ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र समेत कई और राज्यों में जोरदार बारिश होगी.

मध्य भारत में मानसून सक्रिय
स्काई मेट वेदर के मुताबिक 14 जुलाई को उत्तर पश्चिमी बंगाल की खाड़ी और ओडिशा के तटीय भागों पर चक्रवाती परिसंचरण से पहले एक कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है. इसके कारण ओडिशा, छत्तीसगढ़ मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में 12 से 14 जुलाई के बीच भारी बारिश हो सकती है. 12 से 20 जुलाई के बीच ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र में एक्टिव मानसून के कारण जोरदार बारिश हो सकती है. इस दौरान राजस्थान और गुजरात के कुछ हिस्सों में भी मध्यम बारिश हो सकती है.

कई राज्यों में जारी है मूसलाधार बारिश
बिहार झारखंड, राजस्थान समेत देश के कई हिस्सों में जोरदार बारिश हो रही है. इसी कड़ी में शुक्रवार को राजस्थान के नागौर और धौलपुर में भारी बारिश दर्ज की गई. सबसे ज्यादा बारिश नागौर के परबतसर में 89 मिलीमीटर हुई. इसके अलावा धौलपुर के सैपऊ में 65 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई. जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार कोटा, जयपुर और भरतपुर के कुछ हिस्सों में एक दो दिनों में मध्यम बारिश होने की संभावना है. 16 जुलाई से कोटा, उदयपुर संभाग में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है.

अगले 24 घंटों के दौरान कहां होगी बारिश
स्काईमेट वेदर के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, कोंकण और गोवा, और तटीय कर्नाटक में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है. उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, दक्षिण गुजरात, विदर्भ, पूर्वी राजस्थान, कोंकण और गोवा, तेलंगाना के कुछ हिस्सों और दक्षिण छत्तीसगढ़, बिहार और झारखंड के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. लक्षद्वीप, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, कच्छ में सौराष्ट्र, छत्तीसगढ़ और मराठवाड़ा के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. भाषा इनपुट के साथ

Also Read: Anant and Radhika Wedding: लाल पगड़ी बांध अनंत अंबानी बने दूल्हा, बॉलीवुड कलाकारों समेत आये देश-विदेश से मेहमान

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola