Weather Updates: हो जाएं तैयार! भीषण गर्मी की दस्तक, इन राज्यों में आसमान से बरसेगी आग, हीट वेव का अलर्ट जारी

Updated at : 26 Mar 2025 5:49 PM (IST)
विज्ञापन
Weather Updates

Weather Updates

Weather Updates: देश के कई राज्यों में इस बार भीषण गर्मी पड़ सकती है. मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के मुताबिक कई राज्यों में हीट वेव का दौर फिर शुरू हो सकता है.

विज्ञापन

Weather Updates: मार्च का महीना खत्म होने वाला है. देश के कई राज्यों में आसमान से आग बरसने लगी है. भीषण गर्मी पड़ रही है. दिल्ली, राजस्थान, गुजरात, यूपी, बिहार, झारखंड समेत देश के कई राज्यों में अभी से ही भीषण गर्मी की दस्तक हो गई है. कई राज्यों में पारा 40 डिग्री के पार चला गया है. कई इलाकों में हीट वेव को लेकर अलर्ट जारी किया है. शुष्क मौसम और खिली धूप के कारण गर्मी का अहसास ज्यादा हो रहा है.

दिल्ली में पड़ने लगी है भीषण गर्मी Weather Updates

देश की राजधानी दिल्ली अभी से ही तप रही है. राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को न्यूनतम तापमान 17.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से 0.4 डिग्री अधिक है. भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिन में आसमान साफ रहने का अनुमान जताया है. आईएमडी के मुताबिक अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.

उत्तर भारत के कई राज्यों में बढ़ रही है गर्मी Weather Updates

उत्तर भारत के कई राज्यों में गर्मी की दस्तक हो गई है. मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में गर्मी का पारा और चढ़ेगा. झारखंड, बिहार, राजस्थान, यूपी, हरियाणा-पंजाब, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात समेत देश के कई हिस्सों में तापमान में कई डिग्री का इजाफा हो सकता है. इस बीच पश्चिमी विक्षोभ की एंट्री होने से कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है, जिससे गर्मी से राहत मिलेगी.

राजस्थान में सामान्य से अधिक गर्मी Heat Wave Alert

राजस्थान के अधिकतर हिस्सों में गर्मी का दौर शुरू हो गया है, जहां अधिकतम तापमान सामान्य से तीन से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक है. आईएमडी के मुताबिक राज्य के अधिकतर जगहों में अधिकतम तापमान तीन से पांच डिग्री अधिक दर्ज किया जा रहा है. मौसम केंद्र के मुताबिक मंगलवार को बाड़मेर, जोधपुर, जालोर समेत आसपास के जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज की गई. कहीं-कहीं हीटवेव भी चला.

हीट वेव क्या है?

हीट वेव एक ऐसी अवस्था है जहां किसी क्षेत्र का तापमान अपेक्षाकृत काफी बढ़ जाता है. इस अवस्था में अधिकतम तापमान अपनी उच्चतम अवस्था में पहुंच जाता है. वातावरण में तापमान जब 35 डिग्री सेल्सियस से अधिक हो जाता है तो शरीर खुद को ठंडा नहीं कर पाता है.

हीट वेव के क्या लक्षण हैं?

तेज धूप और तापमान 39.5 डिग्री सेल्सियस से अधिक हो जाता है हीट वेव का बुरा असर दिखने लगता है. इसके कारण ज्यादा पसीना सूखने लगता है. हीट स्ट्रोक का खतरा बना रहता है. इस स्थिति में सिर घूमना, उल्टी आना, सिरदर्द समेत कई और लक्षण सामने आने लगते हैं.

क्या सभी जगह एक जैसा होता है हीट वेव?

नहीं, हीट वेव की स्थिति को इलाके के आधार पर तय किया जाता है. जिस तापमान पर हीट वेव की घोषणा की जाती है, वह उस क्षेत्र के जलवायु विज्ञान के आधार पर जगह-जगह अलग-अलग होता है.

हीट वेव से कैसे बचें?

हीट वेव स बचने के लिए लगातार पानी पीना चाहिए. प्यास न हो तो भी पानी पीते रहना चाहिए. इसके अलावा, तरबूज, खीरा समेत वैसे फल खाने चाहिए जिसमें पानी की मात्रा अधिक होती है. साथ ही तेज धूप में निकलने से बचना चाहिए. घर के खिड़की दरवाजे बंद रखने चाहिए.

देश में हीट वेव की अवधि?

भारत के कई राज्यों में मार्च महीने से ही भीषण गर्मी पड़ने लगती है. हीट वेव भी चलती है. सामान्यता देश में हीट वेव मार्च से लेकर जून तक चलता है. कभी-कभी अत्यधिक गर्मी पड़ने के कारण जुलाई में भी हीट वेव का असर दिखता है.

इस साल पड़ सकती है भयंकर गर्मी? Weather Updates

मौसम विभाग का अनुमान है कि इस साल देश के कई हिस्सों में भयंकर गर्मी पड़ सकती है. इस साल फरवरी महीने से ही देश के कई इलाकों में जोरदार गर्मी पड़ने लगी. दिल्ली, यूपी, गुजरात, राजस्थान समेत कई राज्यों में प्रचंड गर्मी पड़ रही है. मार्च महीने के पहले सप्ताह में गुजरात समेत कुछ राज्यों में हीट वेव की स्थिति बन गई. कई इलाकों के लिए आईएमडी ने अलर्ट भी जारी किया है. 

Also Read: Bihar Weather: बिहार में पछिया हवा की मार, न्यूनतम तापमान भी 28 डिग्री पार, पूरे महीने का मौसम जानिए

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन