Putin India Visit : मां ने लॉटरी में जीती कार, व्लादिमीर पुतिन के हाथ में ऐसे आई पहली फोर व्हीलर

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 05 Dec 2025 10:06 AM

विज्ञापन

पीएम मोदी और पुतिन कार के अंदर (Photo: PTI)

Putin India Visit : रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का यह दौरा भारत और रूस की लगभग 80 साल पुरानी दोस्ती को और मजबूत करेगा. भारत में उनके पहुंचने के बाद पीएम मोदी ने जोरदार स्वागत किया. दोनों नेता एक कार में भी नजर आए. आइए आपको बताते हैं पुतिन के कार के शौक के बारे में.

विज्ञापन

Putin India Visit : रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन गुरुवार शाम 27 घंटे के दौरे पर नई दिल्ली पहुंचे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया जिसका वीडियो और फोटो सामने आया. एक खास तस्वीर में मोदी और पुतिन साथ में नजर आए. इस तस्वीर में दोनों ने एक कार में बैठे नजर आ रहे हैं. पुतिन को कार का बहुत शौक है. इस संबंध में en.putin.kremlin.ru में जानकारी  दी गई है.

पुतिन की मां ने लॉटरी में जापोरोजेत्स कार जीती

इस वेबसाइट पर बताया गया है कि व्लादिमीर पुतिन का जन्म 7 अक्टूबर 1952 को लेनिनग्राद (अब सेंट पीटर्सबर्ग) में हुआ था. पुतिन एक साधारण परिवार से आते हैं. वे एक साधारण इंसान की तरह ही जीवन बिताते हैं. इसमें बताया गया कि व्लादिमीर पुतिन को उनकी पहली कार यूनिवर्सिटी के तीसरे साल में मिली. उनकी मां ने लॉटरी में जापोरोजेत्स कार जीती थी, जिसे उन्होंने पुतिन को दे दिया. आज भी पुतिन को रूसी कारें चलाना ज्यादा पसंद है.

यह भी पढ़ें : Putin India Visit : प्रधानमंत्री मोदी ने पुतिन को भेंट की खास चीज, रूसी भाषा में है ये गिफ्ट

लाडा कालिना कार भी चला चुके हैं पुतिन

व्लादिमीर पुतिन ने लाडा कालिना कार चलाते हुए हजारों किलोमीटर की यात्रा की है. यह कार GLONASS और अन्य मॉडर्न टेक्नोलॉजी से लैस थी. 27 अगस्त 2010 को उन्होंने नई Chita-Khabarovsk हाईवे पर इसी कार को चलाया. जब उनसे पूछा गया कि क्या लाडा कालिना दूर-दूर तक फैली पूर्वी रूस की सड़कों के लिए सही है, तो पुतिन ने कहा कि यह सड़क के लिए बिल्कुल सही कार है. पुतिन के अनुसार, यह कार बहुत ही अच्छी तरह चलती है. यह काफी आरामदायक भी है. इसमें एयर कंडीशनर, एयरबैग, जीएलोनास और कम ईंधन खपत जैसी सुविधाएं मौजूद हैं. कुल मिलाकर पुतिन ने इसे एक बेहतरीन कार बताया.

इन कार के अलावा भी राष्ट्रपति पुतिन के पास अन्य कार हैं जैसे


1.Volga
2.Niva
3. Aurus

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola