Weather Alert: कहीं आंधी-बारिश तो कहीं हीट वेव अलर्ट, जानें देशभर के मौसम का हाल

Published by :Pritish Sahay
Published at :11 Mar 2026 9:38 PM (IST)
विज्ञापन
Weather Alert

भारी बारिश और तेज हवा का अलर्ट

देशभर में अगले कुछ दिनों के लिए मौसम का अलर्ट जारी किया गया है. गुजरात में अगले दो दिनों तक हीट वेव का प्रकोप दिख सकता है. वहीं उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में तापमान सामान्य रहेगा, जबकि हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड में गरज-चमक के साथ बारिश, ओले और तेज हवाओं की संभावना है.

विज्ञापन

Weather Alert: देश के कई इलाकों में आने वाले दिनों में मौसम का प्रकोप दिख सकता है. उत्तर-पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत के कई इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ के कारण आंधी बारिश का दौर शुरू हो सकता है. जबकि गुजरात समेत कई और इलाकों में भीषण गर्मी और लू से लोगों का हाल बेहाल हो सकता है. मौसम विभाग के मुताबिक गुजरात में 12 और 13 मार्च के दौरान हीट वेव से लेकर बहुत अधिक हीट वेव की स्थिति बनी रहने की संभावना है. वहीं अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय के कुछ हिस्सों में 12 से 15 मार्च तक भारी बारिश की संभावना है. हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में 12 मार्च को गरज के साथ बारिश, तेज हवाएं, बिजली और ओले गिरने की चेतावनी जारी की गई है.

उत्तर पश्चिम भारत का मौसम

जम्मू-कश्मीर और लद्दाख: मौसम विभाग का अनुमान है कि 12 मार्च को कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी हो सकती है, जबकि 13 से 17 मार्च के दौरान कुछ स्थानों पर हल्की बारिश या बर्फबारी की संभावना है.
हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड: 12–17 मार्च के दौरान कई जगहों पर हल्की बारिश या बर्फबारी हो सकती है. 12, 14 और 15 मार्च को हिमाचल प्रदेश में, 12 और 15 मार्च को उत्तराखंड में गरज के साथ बारिश, बिजली और 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार तेज हवाओं के चलने की संभावना है.
पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़: 14 से 16 मार्च के दौरान कुछ हिस्सों में हल्की बारिश, गरज के साथ बिजली और 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज़ हवाओं के चलने की संभावना है.
उत्तर प्रदेश और राजस्थान: उत्तर प्रदेश में 15 से 16 मार्च और राजस्थान में 14 और 15 मार्च को हल्की बारिश और तेज हवाओं की संभावना है.

पूर्वोत्तर भारत का मौसम

  • आईएमडी के मुताबिक 12 से 17 मार्च के दौरान पूर्वोत्तर के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली गिरने की संभावना है.
  • 13 से 15 मार्च को असम और मेघालय में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है.
  • 12 से 14 मार्च के दौरान अरुणाचल प्रदेश में कई स्थानों पर भारी बारिश और बर्फबारी हो सकती है.
  • 13 से 15 मार्च के दौरान असम और मेघालय के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है.

पूर्वी और मध्य भारत के मौसम का हाल

  • विदर्भ और छत्तीसगढ़: 13 से 15 मार्च के दौरान कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ आंधी-तूफान, बिजली और 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है.
  • पश्चिमी मध्य प्रदेश: 14 से 15 मार्च और पूर्वी मध्य प्रदेश में 15 मार्च को इसी तरह के मौसम की संभावना है.
  • सब-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम: 12 से 16 मार्च तक कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.
  • गंगीय पश्चिम बंगाल: 15 और 16 मार्च को बारिश और आंधी की संभावना है.
  • बिहार: 15 से 16 मार्च को हल्की से मध्यम बारिश के साथ तेज हवाओं की चेतावनी जारी की गई है.
  • झारखंड: 12 और 15 से 17 मार्च के दौरान बारिश और तेज हवाओं की संभावना है.
  • ओडिशा: 12 और 15 मार्च को बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की गई है.

अधिकतम तापमान का अनुमान

मौसम विभाग के मुताबिक अगले सात दिनों में वेस्टर्न हिमालयन रीजन में अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 4 से 6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है. अगले 24 घंटों में नॉर्थवेस्ट इंडिया के मैदानी इलाकों में अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा, लेकिन अगले चार दिनों में धीरे-धीरे 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है. मध्य भारत में अगले तीन दिनों तक तापमान स्थिर रहेगा, उसके बाद धीरे-धीरे 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखने को मिल सकती है. तटीय महाराष्ट्र में अगले पांच दिनों में अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखने को मिल सकती है. जबकि अंदरूनी महाराष्ट्र में अगले तीन दिनों तक तापमान स्थिर रहेगा और फिर चार दिनों में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है.

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola