Weather Forecast: इन राज्यों में होगी भारी बारिश, जानें यूपी-दिल्ली सहित अन्य राज्यों के मौसम का हाल

Edited by Amitabh Kumar
Updated:
विज्ञापन

Noida: A man rides a bicycle amid rain in Noida, Friday, Sept. 15, 2023. (PTI Photo)(PTI09_15_2023_000039B)

Weather Forecast today: स्काइमेट वेदर के अनुसार निम्न दबाव का क्षेत्र अब दक्षिण-पूर्व राजस्थान और आसपास के क्षेत्रों पर है. इसके अगले दो दिनों के दौरान दक्षिण-पश्चिम राजस्थान में दक्षिण-पश्चिम दिशा में बढ़ने की संभावना है. जानें कैसे रहने वाला है आज का मौसम

विज्ञापन
undefined

झारखंड की राजधानी रांची में मौसम बदल गया है. मौसम विभाग ने प्रदेश में तीन दिन तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग ने सोमवार (18 सितंबर) को स्पेशल बुलेटिन जारी करके यह चेतावनी दी है. रांची स्थित मौसम केंद्र ने येलो अलर्ट जारी करते हुए यह भी बताया है कि जिन जिलों में वर्षा होगी, वहां क्या असर होगा. मौसम विभाग के अलर्ट में कहा गया है कि सूबे में 20 से 22 सितंबर तक भारी वर्षा होगी. 20 सितंबर को सूबे के दक्षिणी और मध्य भागों में कुछ जगहों पर भारी बारिश होने की संभावना है.

undefined

स्काइमेट वेदर के अनुसार निम्न दबाव का क्षेत्र अब दक्षिण-पूर्व राजस्थान और आसपास के क्षेत्रों पर है. संबद्ध चक्रवाती परिसंचरण औसत समुद्र तल से 7.6 किमी ऊपर तक फैला हुआ है. इसके अगले दो दिनों के दौरान दक्षिण-पश्चिम राजस्थान में दक्षिण-पश्चिम दिशा में बढ़ने की संभावना है. अगले 24 घंटों के दौरान, गुजरात, दक्षिण पश्चिम राजस्थान, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, केरल और पश्चिमी हिमालय में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है.

undefined

स्काइमेट वेदर के अनुसार पंजाब, दक्षिणी राजस्थान, कोंकण और गोवा, तटीय कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, लक्षद्वीप, तटीय आंध्र प्रदेश, पूर्वोत्तर भारत, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं. वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, तेलंगाना, सिक्किम, मध्य प्रदेश, आंतरिक कर्नाटक और पश्चिम बंगाल में हल्की बारिश की संभावना है.

undefined

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा है कि ओडिशा के कुछ जिलों में आगामी चार दिनों में व्यापक बारिश हो सकती है. आईएमडी ने आगामी 24 घंटों के दौरान राज्य के 22 जिलों में एक या दो स्थानों पर बिजली गिरने का भी पूर्वानुमान व्यक्त किया है. विभाग ने अगले दो दिन के लिए येलो अलर्ट और उसके बाद अगले दो दिन के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.

undefined

आईएमडी के ओडिशा क्षेत्रीय केंद्र ने अपने मध्याह्न बुलेटिन में कहा कि उत्तर पूर्व और इससे सटे पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक चक्रवाती परिसंचरण बना है. इसके प्रभाव से उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और इसके आसपास के इलाकों में अगले 48 घंटों में कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है. मौसम विभाग ने क्योंझर, मयूरभंज, अंगुल, ढेंकनाल, बौध, कंधमाल, गंजाम, गजपति, रायगडा और कोरापुट जिलों में भारी वर्षा संबंधी येलो अलर्ट जारी किया है.

undefined

फिर से सक्रिय हुए मानसून के कारण राजस्थान के अनेक इलाकों में भारी बारिश का दौर जारी है तथा बीते 24 घंटे में कई जगहों पर भारी से अति भारी बारिश हुई है. मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को यह तंत्र धीरे-धीरे दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान की ओर आगे बढ़ने से बाड़मेर, जालौर एवं जैसलमेर के कुछ भागों में भारी बारिश की गतिविधियां जारी रहने तथा शेष भागों में बारिश की गतिविधियों में कमी होने की संभावना है और बुधवार से राज्य में भारी बारिश के दौर से राहत मिलने की प्रबल संभावना है.

undefined

20 से 24 सितंबर तक पश्चिमी उत्तर प्रदेश में एक या दो स्थानों और पूर्वी उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं. इस दौरान मेघ गर्जन और आकाशीय चमक को लेकर चेतावनी जारी की गई है. प्रदेश में फिलहाल 24 सितंबर तक बारिश का मौसम बना हुआ है.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन