Weather Forecast : इन राज्यों में होगी बारिश, जानें मंगलवार को कैसा रहेगा मौसम
Mumbai: A biker rides amid rains, in Mumbai, Saturday, Aug. 19, 2023. (PTI Photo/Kunal Patil)(PTI08_19_2023_000083A)
Weather Forecast : अगले 24 घंटों के दौरान पूर्वोत्तर भारत, लक्षद्वीप और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है. जानें अपने राज्य के मौसम का हाल

उत्तर प्रदेश के मौसम में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है. देश की राजधानी दिल्ली में हल्की बारिश की संभावना मौसम विभाग ने व्यक्त की है. रक्षाबंधन का त्योहार 31 अगस्त को मनाया जाएगा. मौसम विभाग की मानें, तो इस दिन झारखंड में हल्की बारिश के आसार हैं. मौसम विभाग के अनुसार बिहार में 31 अगस्त तक बारिश की चेतावनी है.

मौसम विभाग ने दिल्ली में सोमवार को हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने का अनुमान जताया है और अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है. न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो साल के इस समय में सामान्य तापमान है. मौसम विभाग के अधिकारी ने दिन के दौरान सामान्यत: बादल छाए रहने और हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने का अनुमान जताया है.

स्काइमेट वेदर के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान पूर्वोत्तर भारत, लक्षद्वीप और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है.

स्काइमेट वेदर के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान सिक्किम, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, मध्य महाराष्ट्र, कोंकण और गोवा और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.

स्काइमेट वेदर के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान पश्चिमी हिमालय, उत्तरी पंजाब और हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, विदर्भ, दक्षिणी छत्तीसगढ़, आंतरिक कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश के आसार हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










