Weather Forecast : इस साल पड़ सकती है कड़ाके की ठंड, दिल्ली की वायु गुणवत्ता ‘बहुत खराब’,जानें झारखंड-यूपी-बिहार सहित अन्य राज्यों के मौसम का हाल
Kolkata: Dark clouds hover in the sky over Kolkata, Thursday, Oct 22, 2020. A depression formed over north-west and adjoining west-central Bay of Bengal may cause rains in the next few days during Durga Puja festival. (PTI Photo/Swapan Mahapatra) (PTI22-10-2020_000151A)
Weather Forecast Today Live Updates, India Meteorological Department : देश में मौसम (Weather forecast) अब बदलता नजर आ रहा है. आज ब्लू मून (Blue Moon) होगा. मानसून (monsoon 2020) वापस जा चुका है और सर्दियों (winter season, snowfall) का मौसम प्रवेश करने को है. 31 अक्टूबर (31 october 2020) यानी आज Jharkhand के साथ-साथ bihar, uttar pradesh में बारिश (rain and thunderstorm ) की संभावना कम नजर आ रही है. Sharad Purnima के दिन Weather के हर अपडेट के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com के साथ…
मौसम विभाग के अनुसार
मौसम विभाग के अनुसार, उत्तराखंड के अधिकांश क्षेत्रों में आजकल दिन और रात के (अधिकतम व न्यूनतम) तापमान में 18 डिग्री से अधिक का अंतर बना हुआ है.
आकाश में ‘ब्लू मून’
आकाश में ‘ब्लू मून’ नजर आ रहा है. खास बात यह है कि ऐसा एक महीने में दूसरी बार हो रहा है.
झारखंड में औसत अधिकतम तापमान 30 से 33
अगले पांच दिनों तक पूरे झारखंड में औसत अधिकतम तापमान 30 से 33 और न्यूनतम तापमान 15 से 17 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा. लेकिन इस बार धुंध बढ़ सकती है. देश में मौसम से जुड़ी हर Latest News in Hindi से अपडेट रहने के लिए बने रहें हमारे साथ.
निदेशक एसडी कोटाल ने बताया
मौसम केंद्र रांची के निदेशक एसडी कोटाल ने बताया कि फिलहाल पूरे झारखंड में सामान्य मौसम चल रहा है. ठंड भी औसत के करीब है.
दिल्ली की वायु गुणवत्ता ‘बहुत खराब’
दिल्ली की वायु गुणवत्ता में मामूली सुधार हुआ है लेकिन शनिवार सुबह यह ‘बहुत खराब’ श्रेणी में बनी रही, वहीं एक सरकारी पूर्वानुमान एजेंसी ने कहा है कि हवा की अनुकूल गति के कारण अगले कुछ दिन में प्रदूषण की स्थिति में सुधार हो सकता है. दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) सुबह 9.30 बजे 369 मापा गया.
झारखंड में मौसम का पारा नीचे
झारखंड में भी मौसम का पारा लगातार नीचे आ रहा है. शुक्रवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 16 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया. झारखंड में अभी से ही सुबह के वक्त धुंध छाने लगी है और धूप का तीखापन गायब हो चुका है.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए