Weather Forecast Updates : दिल्ली में वायु गुणवत्ता ‘‘बहुत खराब”, यूपी में सर्दी का सितम, जानें बिहार-झारखंड सहित अन्य राज्यों के मौसम का हाल
Weather Forecast Today LIVE Updates, India Meteorological Department : देश के कई हिस्सों में मौसम (Weather forecast) ने करवट ले ली है और तापमान में गिरावट (temperature falling) आ गई है. उत्तर भारत (North India temperature) के राज्यों में ठंड की शुरूआत (winter season, snowfall) हो चुकी है. 6 नवंबर (6 november 2020) यानी आज Jharkhand के साथ-साथ bihar, uttar pradesh में बारिश (rain and thunderstorm ) की संभावना कम नजर आ रही है. Weather के हर अपडेट के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com के साथ…
धुंध छाए रहने और आसमान साफ रहने की संभावना
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आमतौर पर सुबह धुंध छाए रहने और आसमान साफ रहने की संभावना है. नई दिल्ली में तापमान न्यूनतम 13 डिग्री और अधिकतम 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा.
शीतलहर शुरू
उत्तर भारत के भागों में तापमान सामान्य से नीचे रिकॉर्ड किए जा रहे हैं. यही कारण है कि कुछ इलाकों में समय से पहले शीतलहर जैसी स्थिति शुरू हो गई है.
स्काईमेट वेदर के अनुसार
स्काईमेट वेदर के अनुसार बीते 24 घंटों के दौरान अधिक वर्���ा वाले शहरों की सूची में सबसे ऊपर रहा आंध्र प्रदेश का मछलीपट्टनम, जहां 111 मिमी वर्षा दर्ज की गई.
मध्य प्रदेश में मौसम ने करवट ली
मध्य प्रदेश में मौसम ने करवट ले ली है. यहां अधिकांश जगह में एक से पांच डिग्री तापमान में गिरावट दर्ज की गई है.
यूपी में सर्दी का सितम
कानपुर में पिछले वर्ष के मुकाबले तापमान कम रहा. पांच नवम्बर को न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
दिल्ली में वायु गुणवत्ता ‘‘बहुत खराब”
राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता शुक्रवार सुबह ‘‘बहुत खराब” श्रेणी में रही, जबकि सरकारी एजेंसियों ने कहा कि आगामी 24 घंटे में इसमें थोड़ा सुधार होने की संभावना है.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए