Weather Forecast: इन राज्यों में होगी भारी बारिश, बिहार-झारखंड को मिलेगी गर्मी से राहत, जानें मौसम का हाल

Updated:
विज्ञापन
Weather Forecast: इन राज्यों में होगी भारी बारिश, बिहार-झारखंड को मिलेगी गर्मी से राहत, जानें मौसम का हाल

Weather Today/ File Photo

Weather Forecast: जहां दिल्ली में पारा चढ़ने लगा है वहीं पूर्वोत्तर के राज्यों में भारी बारिश का पूर्वानुमान व्यक्त किया गया है. झारखंड और बिहार के लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है. जानें मौसम का हाल

विज्ञापन

Weather Forecast: दिल्ली-एनसीआर के लोगों को गर्मी परेशान कर रही है. दिल्ली में रविवार को अधिकतम तापमान 41.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग की ओर से जो जानकारी दी गई है उसके अनुसार, सोमवार को दिल्ली में आसमान के साफ ​​रह सकता है. वहीं, अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 41 और 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. मंगलवार को राजधानी में बादल छाए रहने की संभावना है जबकि 9 मई को हल्की बारिश यहां हो सकती है. जानें देश के अन्य राज्यों के मौसम का हाल

बिहार में मौसम लेगा करवट

मौसम विभाग के अनुसार, बिहार में 6 मई यानी आज से अगले पांच दिनों तक तेज आंधी के साथ बारिश हो सकती है जिससे अधिकतम तापमान में 4 से 6 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की जाएगी. सोमवार को उत्तर बिहार के कुछ जगहों पर मेघगर्जन व वज्रपात के साथ बारिश का पूर्वानुमान मौसम विभाग की ओर से व्यक्त किया गया है. वहीं मंगलवार को राजधानी पटना सहित अधिकतर शहरों में तेज आंधी के साथ बारिश हो सकती है. मौसम विभाग ने इस बाबत ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.

झारखंड में होगी बारिश

झारखंड के लोगों को अगले कुछ दिनों तक गर्मी से राहत मिलने के आसार हैं. 6 से 10 मई तक सूबे के अलग-अलग हिस्सों में बारिश होने की बात मौसम विभाग की ओर से कही गई है. सोमवार और मंगलवार को राज्य के उत्तर-पूर्व (संताल-कोयलांचल) और दक्षिणी छोटानागपुर इलाके में कहीं-कहीं हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश देखने को मिल सकती है. 10 मई तक राज्य की राजधानी रांची सहित राज्य के अलग-अलग हिस्सों में बारिश हो सकती है जिससे तापमान गिर सकता है. राजधानी का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेसि के आसपास तक रिकॉर्ड किया जा सकता है जबकि न्यूनतम तापमान भी 22 डिग्री सेसि तक जा सकता है.

पूर्वोत्तर राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान

मणिपुर के कई हिस्सों में रविवार को भारी बारिश हुई. इसके साथ हुए ओलावृष्टि से कई घर क्षतिग्रस्त हो गए. मौसम विभाग ने मणिपुर समेत कई पूर्वोत्तर राज्यों में मंगलवार तक भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान लगाया है. इस बाबत इन इलाकों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.

Read Also : Bihar Weather: मौसम ने बदला करवट, कूल-कूल हुआ बिहार, आज पटना में बारिश के आसार

उत्तराखंड में होगी बारिश

उत्तराखंड के मौसम की बात करें तो यहां बारिश के आसार है. देहरादून में मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जानकारी दी गई है कि राज्य में 7-8 मई तक बारिश हो सकतर है, जो 11 मई से तेज हो जाएगी.

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ का मौसम

स्काइमेट वेदर के अनुसार, 7 और 10 मई के बीच पूर्वी उत्तर प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. वहीं 6 से 9 मई के बीच ओडिशा, तेलंगाना के साथ-साथ आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, विदर्भ, दक्षिण-पूर्व मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में गरज के साथ बारिश देखने को मिल सकती है.

Read Also: Jharkhand Weather: झारखंड के इन जिलों में कल से बारिश और वज्रपात के आसार, 11 मई तक बदला रहा सकता है मौसम

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन