Weather Forecast: मुंबई में लू को लेकर अलर्ट, दिल्ली में हल्की बारिश के आसार, जानें अन्य राज्यों के मौसम का हाल

Edited by Amitabh Kumar
Updated:
विज्ञापन

weather today

Weather Forecast: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई सहित कुछ कई हिस्सों में 27 से 29 अप्रैल के दौरान लू का अलर्ट जारी किया गया है. राजधानी दिल्ली में हल्की बारिश हो सकती है. जानें देश के अन्य राज्यों में आज कैसा रहेगा मौसम का हाल

विज्ञापन

Weather Forecast: दिल्ली-एनसीआर में गर्मी का दौर जारी है. देश की राजधानी दिल्ली में आज बादल छाए रहेंगे. वहीं शुक्रवार को हल्की बारिश यहां देखने को मिल सकती है. इसके बाद आकाश में बादलों का आना-जाना लगा रहेगा. 30 अप्रैल से मौसम साफ हो जाएगा और तापमान में एक बार फिर बढ़ोतरी होगी. गुरुवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. आइए जानते हैं अन्य राज्यों के मौसम का हाल

मुंबई में लू का अलर्ट

महाराष्ट्र में गर्मी लोगों को परेशान करने लगी है. मौसम विभाग ने बताया कि महाराष्ट्र के ठाणे, रायगढ़ जिले और राजधानी मुंबई के कई हिस्सों में 27 से 29 अप्रैल के दौरान लू चल सकती है. 27 और 28 अप्रैल को तापमान काफी ज्यादा रहने का अनुमान है. विभाग ने लोगों से लंबे समय तक धूप में रहने से बचने की अपील की है.

इन राज्यों में बारिश के आसार

मौसम का पूर्वानुमान बताने वाली निजी संस्था स्काइमेट वेदर के अनुसार, गुरुवार को असम और अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं. कुछ स्थानों पर भारी बारिश भी देखने को मिल सकती है. वहीं पूर्वोत्तर भारत, पश्चिमी हिमालय के साथ-साथ केरल के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. विदर्भ और मराठवाड़ा में भी हल्की बारिश का पूर्वानुमान है.

Read Also : गर्मी से राहत नहीं मिलेगी, 28 को राजधानी में हीट वेव की चेतावनी

बिहार में गर्मी का प्रकोप बढ़ा

बिहार के मौसम की बात करें तो यहां सूरज आग उगल रहा है. यहां के लोगों को गर्मी से अभी कोई राहत नहीं मिलने वाली है. सूबे के कई जिलों में तापमान अभी और चढ़ने वाला है, वहीं गर्म हवा भी लोगों को परेशान करेगी. प्रदेश के कई जिलों में पारा 42 डिग्री के पार चला गया है. शेखपुरा समेत 19 जिलों में मौसम विभाग ने भीषण गर्मी को लेकर येलो अलर्ट जारी करने का काम किया है.

झारखंड में हीट वेव

झारखंड में हीट वेव का असर जारी है. प्रदेश के 11 जिलों का तापमान 40 डिग्री के पार रिकॉर्ड किया जा रहा है. पिछले दिनों झारखंड के अलग-अलग हिस्सों में हुई हल्की बारिश हुई जिसके बाद तापमान में कमी आई थी, लेकिन पारा एक बार फिर बढ़ रहा है. झारखंड में पछुआ हवाएं चलने से गर्मी बढ़ने लगी है. मौसम विभाग के अनुसार, 28 अप्रैल तक सूबे के अलग-अलग हिस्सों में हीट वेव की स्थिति नजर आएगी. 25 और 26 अप्रैल को कोल्हान प्रमंडल के तीनों जिलों पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम एवं सरायकेला-खरसावां जिले के साथ-साथ उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के बाकोरा एवं धनबाद जिले में कहीं-कहीं हीट वेव से लोग परेशान रहेंगे.

Read Also : Bihar Weather: बिहार में मौसम के गर्म मिजाज से फिलहाल राहत नहीं, अभी और बढ़ेगा तापमान

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन