Weather Forecast: झारखंड का बदलेगा मौसम, इन राज्यों में हीट वेव का अलर्ट, जानें अपने इलाके के मौसम का हाल

Weather today/ file photo
Weather Forecast: झारखंड के कुछ इलाकों को गर्मी से राहत मिल सकती है. दिल्ली में तापमान में कुछ कमी आई है. जानें आज आपके राज्य में कैसा रहने वाला है मौसम का हाल
Weather Forecast: दिल्ली-एनसीआर के लोगों को कुछ गर्मी से राहत मिली है. सोमवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो साल के इस समय के लिए सामान्य तापमान है. मौसम विभाग ने मंगलवार को दिन में आसमान साफ रहने और तेज हवा चलने का अनुमान व्यक्त किया है. आज राजधानी में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 38 और 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा सकता है. अगले सात दिनों तक राष्ट्रीय राजधानी में लू चलने की कोई संभावना व्यक्त नहीं की गई है.
दिल्ली में अगले तीन दिन में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा. मौसम विभाग के अनुसार, नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पश्चिमी भारत के करीब पहुंचेगा, लेकिन इसका दिल्ली पर कोई असर नजर नहीं आएगा. इसलिए आने वाले सप्ताह में दिल्ली में आसमान साफ रहेगा और बारिश का भी कोई पूर्वानुमान नहीं है. जाने देश के अन्य राज्यों के मौसम का हाल
इन राज्यों में हीट वेव का अलर्ट
मौसम विभाग की ओर से जो जानकारी दी गई है उसके अनुसार, पूर्वी भारत के बड़े हिस्से में हीट वेव अगले पांच दिन तक जारी रहने की संभावना है. पश्चिम बंगाल, ओडिशा और बिहार के कुछ हिस्सों में इस तरह की स्थिति का सामना लोगों को करना पड़ सका है. वहीं पूर्वी मध्य प्रदेश में 23 अप्रैल को रात का तापमान काफी अधिक होने की संभावना व्यक्त की गई है. मध्य प्रदेश, गुजरात, ओडिशा के साथ-साथ आंध्र प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र, विदर्भ, मराठवाड़ा में हीट वेव का ज्यादा प्रभाव नजर आ सकता है.
बिहार का मौसम
बिहार के मौसम की बात करें तो यहां आज आठ जिलों में लू का अलर्ट जारी किया गया है. इन जिलों के नाम बांका, शेखपुरा, भागलपुर, मधुबनी, जमुई, सुपौल, दरभंगा व पूर्वी चंपारण हैं. वहीं, राजधानी पटना सहित दक्षिणी व उत्तर-पश्चिम भागों में गर्म दिन रहने की संभावना मौसम विभाग की ओर से व्यक्त की गई है. प्रदेश के अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे और वृद्धि की संभावना व्यक्त की गई है.
Read Also : Bihar Weather: पटना के आसमान में दिखे बादल, 14 शहरों में लू को लेकर अलर्ट
झारखंड का मौसम
मौसम विभाग की मानें तो, 23 अप्रैल को भी आकाश में बादल छाये रहेंगे, साथ ही तेज हवा व मेघ गर्जन की संभावना है. झारखंड के दक्षिणी (पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला) और मध्य भाग (रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़) में मौसम का ये बदलाव देखने को मिलेगा. इस वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है.
Read Also : Jharkhand Weather: झारखंड में बूंदाबांदी से मौसम हुआ सुहाना, 25 अप्रैल से फिर Heat Wave, येलो अलर्ट जारी
इन राज्यों में हल्की बारिश की संभावना
स्काइमेट वेदर के अनुसार, 23 से 26 अप्रैल के बीच जम्मू-कश्मीर, लद्दाख के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. 23 अप्रैल को उत्तरी पंजाब, उत्तरी हरियाणा में गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है. वहीं 23 से 24 अप्रैल के बीच पूर्वोत्तर भारत में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. 23 से 24 अप्रैल के बीच केरल और आंतरिक कर्नाटक में छिटपुट बारिश के आसार हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
डिजिटल जर्नलिज्म में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है. करियर की शुरुआत Prabhatkhabar.com से की. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर अच्छी पकड़ है. राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहन लेखन का अनुभव रहा है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में विशेष रुचि है. ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरों पर लगातार फोकस रहता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




