Jharkhand Weather: झारखंड में बूंदाबांदी से मौसम हुआ सुहाना, 25 अप्रैल से फिर Heat Wave, येलो अलर्ट जारी

Updated:
विज्ञापन

छाता लेकर सड़क पर चल रहीं बच्चियां

Jharkhand Weather: झारखंड में सोमवार को हुई बूंदाबांदी से मौसम सुहाना हो गया. लोगों को थोड़ी राहत मिली. 25 अप्रैल से फिर Heat Wave देखी जा सकती है. इसे लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है.

विज्ञापन

Jharkhand Weather: रांची-उत्तर-पूर्व असम एवं बांग्लादेश में साइक्लोनिक सर्कुलेशन व बंगाल की खाड़ी में निम्न दवाब का क्षेत्र बनने के कारण रांची समेत आसपास के इलाकों में मौसम सुहाना हो गया. पिछले तीन-चार दिनों से भीषण गर्मी झेल रहे लोगों ने थोड़ी राहत की सांस ली है. आकाश में बादल छाने व बूंदाबांदी तथा 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवा के कारण अधिकतम तापमान में रविवार की अपेक्षा सोमवार को 5.6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ गयी. 23 अप्रैल को भी आकाश में बादल छाये रहने, तेज हवा व गरज के आसार हैं. 25 अप्रैल से फिर लू चल सकती है. इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

आज बादल छाए रहने का अनुमान
रविवार तक रांची का अधिकतम तापमान जहां सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक चल रहा था, वहीं बादल से सूर्य को ढंकने से सोमवार का तापमान सामान्य से 3.6 डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया. इधर, गुमला व सिमडेगा इलाके में भी तेज हवा व वज्रपात के साथ हल्की बारिश भी हुई. मौसम विभाग के अनुसार, 22 अप्रैल की तरह 23 अप्रैल को भी आकाश में बादल छाये रहने, तेज हवा व मेघ गर्जन होने की संभावना है. खास कर झारखंड के दक्षिणी (पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला) मध्य भाग (रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़) में मौसम के इस बदलाव से तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है.

24 अप्रैल से फिर बढ़ेगी गर्मी
24 अप्रैल से एक बार फिर अधिकतम तापमान में वृद्धि होने से गरमी बढ़ सकती है. अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है. मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार, 25 अप्रैल से जमशेदपुर, चाईबासा, सरायकेला-खरसांवा, बोकारो, धनबाद, देवघर, जामताड़ा, दुमका, पाकुड़, गोड्डा, साहेबगंज इलाके में लू (हीट वेब) चलेगी. इससे जनजीवन प्रभावित हो सकती है.

43.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा बहरागोड़ा का तापमान
बहरागोड़ा का तापमान भी 46 डिग्री से घट कर 43.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा. मौसम विभाग के अनुसार, तापमान में गिरावट के बावजूद सोमवार को एक बार फिर बहरागोड़ा में सबसे अधिक तापमान 43.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. वहीं रांची का अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस रहा. हालांकि एक-दो शहर को छोड़कर अधिकतर शहर का अधिकतम तापमान 40 डिग्री से कम रहा.

किस शहर में क्या रहा अधिकतम तापमान
शहर–अधिकतम तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
बहरागोड़ा–43.6
रांची–33.4
जमशेदपुर–40.5
मेदिनीनगर–36.0
बोकारो–36.5
देवघर–37.9
चाईबासा–39.2
सरायकेला–42.2
गोड्डा–40.1
धनबाद–32.7
गढ़वा–33.3
गिरिडीह–35.4
गुमला–31.2
हजारीबाग–31.8
जामताड़ा–39.4
खूंटी–35.5
लातेहार–32.0
लोहरदगा–33.5
पाकुड़–35.8
रामगढ़–33.4
सिमडेगा–34.3

ALSO READ: Jharkhand Weather: 2 दिन की राहत और फिर HEAT WAVE की आफत, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola