उत्तर भारत में बढ़ी ठंड, कई इलाकों में 10 डिग्री से नीचे आया तापमान, जानें आज कहां होगी बारिश
Published by : Pritish Sahay Updated At : 29 Nov 2022 7:33 AM
Jammu: People warm themselves with a bonfire on a cold and foggy winter morning in Jammu, Friday, Nov. 18, 2022. (PTI Photo)(PTI11_18_2022_000037B)
Weather Forecast: जम्मू-कश्मीर समेत पहाड़ों में हो रही बर्फबारी का असर दिल्ली और आसपास के इलाकों में दिख रहा है. राष्ट्रीय राजधानी में बीते दिन सोमवार को न्यूनतम तापमान इस मौसम के औसत से दो डिग्री कम रहा. पारा 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
Weather Forecast: दक्षिण भारत के कुछ राज्यों में बारिश का दौर जारी है, तो वहीं पूरा उत्तर भारत में अब तापमान में तेजी से गिरावट आ रही है. पहाड़ों में हो रही बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़नी शुरु हो गयी है. स्काईमेट वेदर के मुताबिक, दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी और आसपास के क्षेत्रों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है, इस कारण तमिलनाडु, केरल समेत कुछ राज्यों में हल्की बारिश हो सकती है.
दिल्ली और आसपास छाए रह सकते हैं बादल: जम्मू-कश्मीर समेत पहाड़ों में हो रही बर्फबारी का असर दिल्ली और आसपास के इलाकों में दिख रहा है. राष्ट्रीय राजधानी में बीते दिन सोमवार को न्यूनतम तापमान इस मौसम के औसत से दो डिग्री कम रहा. पारा 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं, अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. दिल्ली में वायु की गुणवत्ता बेहद खराब श्रेणी में दर्ज की गई. वहीं मौसम विज्ञानियों ने कहा है कि आज यानी मंगलवार को दिल्ली और आसमान के इलाकों में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं.
झारखंड में बढ़ रही ठंड: उत्तर की ओर से आ रही ठंडी हवाओं के कारण झारखंड में सर्दी में इजाफा हुआ है. पारा लगातार गिर रहा है. कई जिलों में तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे गिर गया है. राजधानी रांची में भी पारा गिरा है. प्रदेश के कई जिलों में शीत-लहर की स्थिति दिख लगी है. मौसम विभाग की मानें तो अगले पांच दिनों में दिन और रात के तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है. प्रदेश में मौसम आने वाले दिनों में शुष्क रहेगा.
पूर्वी मध्य प्रदेश में शीतलहर का प्रकोप: मध्य प्रदेश में भी शीतलहर का प्रकोप है. राज्य के 18 जिलों में न्यूनतम तापमान गिरकर 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे आ गया. कई इलाकों में कड़ाके की सर्दी पड़नी शुरू हो गयी है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा है अगले दो-तीन दिनों तक प्रदेश में शीतलहर का प्रकोप जारी रहेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










