Weather Forecast: और बढ़ेगी ठंड, पश्चिमी विक्षोभ की वजह से यहां होगी बारिश और बर्फबारी
Published by : Amitabh Kumar Updated At : 17 Dec 2023 7:30 AM
**EDS: IMAGE VIA DEFECE (PRO)** East Sikkim: Indian Army personnel conduct a rescue and relief operation for tourists stranded in high-altitude areas due to snowfall and inclement weather, in East Sikkim, Thursday, Dec. 14, 2023. (PTI Photo)(PTI12_14_2023_000213B)
Weather Forecast: दिसंबर का आधा महीना बीत चुका है. ठिठुरन वाली ठंड लोगों को परेशान करने लगी है. पहाड़ों पर बर्फबारी हो रही है जिसका असर मैदानी इलाकों में भी नजर आ रहा है. देश के अधिकतर राज्यों के तापमान में लगातार गिरावट हो रही है. जानें अन्य राज्यों में कैसा रहने वाला है मौसम का हाल

देश की राजधानी दिल्ली की बात करें तो यहां शनिवार को न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम में औसत से तीन डिग्री कम है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने रविवार को हल्का कोहरा छाये रहने का अनुमान जताया है. विभाग ने आज दिल्ली का अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 25 और सात डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है.

कश्मीर के ऊंचाई वाले कुछ इलाकों में शनिवार को बर्फबारी हुई, जबकि मैदानी इलाकों में बारिश देखने को मिली जिसकी वजह से मौसम में बदलाव नजर आ रहा है. एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ ने जम्मू-कश्मीर में दस्तक दी, इसके प्रभाव से घाटी के ऊंचाई वाले कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बर्फबारी हुई. पश्चिमी विक्षोभ रविवार सुबह तक जम्मू-कश्मीर को प्रभावित कर सकता है. इसके प्रभाव से कुछ स्थानों पर, विशेषकर ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश या बर्फबारी होने का अनुमान है.

मौसम विभाग ने कहा कि कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के कारण रविवार तक जम्मू-कश्मीर में न्यूनतम तापमान में सुधार होगा, जिसके बाद रात के तापमान में फिर से एक से तीन डिग्री की गिरावट होने का अनुमान है.

झारखंड में तापमान के 10 डिग्री सेल्सियस से कम होने के कारण लोगों को जबरदस्त ठंड का सामना करना पड़ रहा है. मौसम विभाग के अनुसार उत्तरी पश्चिमी हवा के कारण तापमान में यह गिरावट देखने को मिल रही है. अगले तीन दिन तक इस तापमान में किसी बड़े बदलाव का अनुमान नहीं है. इसके बाद उसमें दो से तीन डिग्री सेल्सियस की और गिरावट आ सकती है जिससे अगले सप्ताह शीतलहर जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है.

मध्य प्रदेश के मौसम की बात करें तो यहां भी ठंड बढ़ चुकी है. प्रदेश में क्रिसमस से पहले बादल छाने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार 23-24 दिसंबर को राज्य के कई हिस्सों में बारिश के आसार हैं.

राजस्थान के भी कई जिलों में बारिश की संभावना है. 26-27 दिसंबर से कड़ाके की सर्दी प्रदेश में पड़ सकती है. माउंट आबू में शनिवार को न्यूनतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर प्रदेश में अगले सात दिनों में कड़ाके की ठंड पड़ सकती है. प्रदेश में शीतलहर से जनजीवन प्रभावित होगा.

स्काइमेट वेदर के अनुसार, 17 दिसंबर से 19 दिसंबर के बीच बारिश की तीव्रता दक्षिण के कुछ राज्यों में बढ़ सकती है. तमिलनाडु, केरल के साथ-साथ लक्षद्वीप के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ भारी बारिश देखने को मिल सकती है. वहीं हिमाचल प्रदेश में 17 दिसंबर को ऊपरी इलाकों में बर्फबारी हो सकती है.

बिहार में ठंड से लोगों की मुश्किलें बढ़ानी शुरू हो गई है. कई शहरों में का तापमान गिरता जा रहा है जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ है. प्रदेश में अगले तीन दिनों तक सुबह के समय कोहरे व धुंध का प्रभाव बना रहेगा. मौसम विभाग के अनुसार सूबे में 25 दिसंबर से कनकनी बढ़नी शुरू हो जाएगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










