Weather Forecast : चंडीगढ़, पंजाब और हरियाणा में अनुमानित तय समय से एक पखवाड़े पहले पहुंचा दक्षिण-पश्चिम मानसून

Updated:
विज्ञापन

Kolkata: Dark clouds hover in the sky over Kolkata, Thursday, Oct 22, 2020. A depression formed over north-west and adjoining west-central Bay of Bengal may cause rains in the next few days during Durga Puja festival. (PTI Photo/Swapan Mahapatra) (PTI22-10-2020_000151A)

Weather Forecast Today LIVE Updates,13 june 2021 : भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार रविवार को दिल्‍ली, राजस्‍थान, झारखंड, मध्‍य प्रदेश और उत्‍तर प्रदेश समेत कुछ अन्‍य राज्‍यों में बारिश हो सकती है. आईएमडी ने बताया कि पश्चिमी राजस्थान के ज़्यादातर हिस्सों और हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली (weather 13 june delhi,up,mp bihar,jharkhand) के कुछ स्थानों तथा पूर्वी राजस्थान, पंजाब, पश्चिमी मध्य प्रदेश और गुजरात के कुछ दूरदराज इलाकों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ज़्यादा दर्ज किया गया. यहां अगले पांच दिनों में लू चलने की कोई आशंका नहीं है. मौसम की जानकारी के लिए बनें रहें हमारे साथ…

विज्ञापन

चंडीगढ़, पंजाब और हरियाणा में अनुमानित तय समय से एक पखवाड़े पहले पहुंचा दक्षिण-पश्चिम मानसून

चंडीगढ़, ​पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों में रविवार को दक्षिण-पश्चिम मॉनसून समय से पहले पहुंच गया. मालूम हो कि हरियाणा और पंजाब के कुछ हिस्सों में मॉनसून अपने अनुमानित निर्धारित समय से एक पखवाड़े से अधिक पहले पहुंच गया है. मौसम विभाग ने कहा है कि ”उत्तरी हरियाणा, चंडीगढ़ एवं उत्तर पंजाब के कुछ हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून समय से पहले 13 जून को पहुंच गया है.” विभाग ने कहा कि अगले दो दिनों के दौरान दोनों प्रदेशों के और कुछ हिस्सों में मानसून के आगे बढ़ने के लिए स्थितियां अनुकूल हैं.

अगले 48 घंटे में चंडीगढ़ सहित पंजाब और हरियाणा में छह से सात सेमी तक बारिश की संभावना 

आईएमडी चंडीगढ़ के मुताबिक अगले 48 घंटों के दौरान चंडीगढ़ सहित पंजाब, हरियाणा में 6 से 7 सेमी बारिश के साथ कई स्थानों पर 1 से 3 सेमी तक हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. इस दौरान बिजली कड़कने के साथ 30 से 50 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलने और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है. वहीं, 15 जून से 16 जून की सुबह तक बारिश और आंधी की गतिविधि में और वृद्धि होने की संभावना है. अधिकांश स्थानों पर 1 से 5 सेमी तक हल्की से मध्यम वर्षा और अलग-अलग स्थानों पर 7-12 सेमी तक भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है.

देश के कई राज्यों के अधिकतर इलाकों में 14 जून को होगी बारिश : IMD

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक 14 जून को देश के कई राज्यों के अधिकतर इलाकों में बारिश की संभावना जतायी है. मौसम विभाग ने कहा है कि सोमवार को असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, झारखंड, बिहार, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब, कोंकण, गोवा, विदर्भ, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, केरल, माहे और लक्षद्वीप के अधिकतर इलाकों में बारिश होगी.

अगले 48 घंटों में मध्य प्रदेश, पूर्वी व पश्चिमी उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा और पंजाब में दक्षिण-पश्चिम मानसून की परिस्थतियां अनुकूल 

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, अगले 48 घंटों के दौरान मध्य प्रदेश के अधिकतर हिस्सों, पूर्वी उत्तर प्रदेश के शेष भाग, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब के कुछ हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियाँ अनुकूल हैं.

कई राज्यों में आगे बढ़ा दक्षिण-पश्चिम मानसून : भारतीय मौसम विज्ञान विभाग

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, दक्षिण-पश्चिम मानसून आज मध्य प्रदेश के कुछ और हिस्सों, छत्तीसगढ़, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में आगे बढ़ गया है. इसके अलावा पूर्वी उत्तर प्रदेश के अधिकांश हिस्सों, पश्चिम उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तरी हरियाणा, चंडीगढ़ और उत्तरी पंजाब के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ गया है.

मानसून के जल्दी आगे बढ़ने के लिए अनुकूल बना रही मौसम संबंधी स्थितियां : IMD

मौसम संबंधी स्थितियां जो मानसून के जल्दी आगे बढ़ने को अनुकूल बना रही है, उनमें एक कम दबाव का क्षेत्र और बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिम में चक्रवाती परिसंचरण, दक्षिण पंजाब से बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिम में निम्न दबाव क्षेत्र के केंद्र तक चलनेवाली एक पूर्व-पश्चिम ट्रफ शामिल है. पश्चिमी तट के साथ तेज दक्षिण-पश्चिमी हवाएं और पश्चिमी तट से दूर एक अपतटीय ट्रफ रेखा है. आईएमडी के मुताबिक, ये हालात अगले कुछ दिनों तक बने रहने की संभावना है. यह जानकारी आईएमडी ने दी है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola