Big Accident: हिमाचल प्रदेश में बड़ा हादसा, कुपवी से शिमला जा रही बस पलटी, 8 लोगों की मौत

Updated:
विज्ञापन
Big Accident: हिमाचल प्रदेश में बड़ा हादसा, कुपवी से शिमला जा रही बस पलटी, 8 लोगों की मौत

Big Accident: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर में हरिपुरधार के पास कुपवी से शिमला जा रही एक प्राइवेट बस के सड़क से नीचे गिरने से हुए हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई है. हादसे में पांच लोग घायल हुए हैं. राहत और बचाव जारी है.

विज्ञापन

Big Accident: हिमाचल प्रदेश में बड़ा हादसा हुआ है. राज्य के सिरमौर जिले में एक निजी बस के पहाड़ी से नीचे गिरने से हुए हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई है. पांच अन्य यात्री घायल घायल हुए हैं. प्राइवेट बस हरिपुरधार के पास कुपवी से शिमला जा रही थी, इसी दौरान बस हादसे का शिकार हो गई.

100 से 200 फुट नीचे गिर गई बस

घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना हरिपुरधार इलाके में उस समय हुई जब बस सोलन से आ रही थी और बस सड़क से 100 से 200 फुट नीचे जा गिरी. पुलिस के मुताबिक, बस गिरने के बाद पलट गयी और दुर्घटना के बाद स्थानीय लोग बचाव कार्य के लिए दौड़े साथ ही लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी.

हादसे के कारण का नहीं चला पता

हादसे को लेकर उद्योग मंत्री और शलाई विधानसभा क्षेत्र से विधायक हर्षवर्धन चौहान ने बताया कि जिला प्रशासन को अलर्ट कर दिया गया है. साथ ही ददाहू, संगड़ाह और नाहन के अस्पतालों में चिकित्सा दल तैयार हैं. विधायक ने कहा कि दुर्घटना का कारण अब तक पता नहीं चल पाया है. उन्होंने दुर्घटना पर शोक जाहिर किया है.

विज्ञापन
प्रीतीश सहाय

लेखक के बारे में

By प्रीतीश सहाय

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola