Live Updates

Weather Forecast Update : झारखंड-बिहार समेत इन राज्‍यों में अगले 24 घंटे कैसा रहेगा मौसम का मिजाज, देखें

Author :Shaurya Punj
Published by :Shaurya Punj
Updated at :17 Apr 2020 4:47 AM
विज्ञापन
Weather Forecast Update : झारखंड-बिहार समेत इन राज्‍यों में अगले 24 घंटे कैसा रहेगा मौसम का मिजाज, देखें

मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में देश के कई हिस्सों में आंधी पानी के साथ बारिश की आशंका है. यही नहीं कुछ स्थानों पर गरज चमक के साथ भारी बौछारें या ओले गिरने की भी संभावना है. ऐसे में जब खेतों गेहूं की फसल पक कर तैयार है मौसम का बिगड़ा मिजाज किसानों की समस्‍याओं को और भी बढ़ा सकता है. झारखंड (Weather Forecast Jharkhand), बिहार (Weather Forecast Bihar), उत्तर प्रदेश (Weather Forecast UP), दिल्ली (Weather Forecast Delhi) सहित अन्य राज्यों के मौसम का हाल जानने के लिए बने रहें हमारे साथ...

विज्ञापन
Auto-updating every 30s

हिमाचल प्रदेश में मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में आंधी तूफान की आशंका जाहिर की गई है. मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है. मौसम कार्यालय ने लोगों को सतर्क करने के लिए चेतावनी जारी की है. येलो चेतावनी सबसे कम खतरनाक स्तर की चेतावनी होती है. इससे यह संकेत मिला है कि अगले कुछ दिनों में खतरनाक मौसम स्थिति की संभावना है. शिमला मौसम केंद्र ने 16 अप्रैल से 21 अप्रैल तक बारिश की आशंका जाहिर की है लेकिन येलो अलर्ट सिर्फ 17 अप्रैल के लिए जारी किया गया है. राज्य के कई क्षेत्रों में आंधी, ओलावृष्टि और गरज के साथ बारिश की आशंका है. इसी बीच राज्य के कई स्थानों पर हल्की बारिश हुई है.

असम में 28 डिग्री से. तापमान 

असम में 28 डिग्री से. तापमान दर्ज किया. यहां पर आंशिक तौर पर बादल छाया हुआ है. जबकि कल राज्य के कुछ जगहों पर बारिश की संभावना जतायी गयी है.

कल से झारखंड के उत्तर पश्चिमी भागों में बदलेगा मौसम 

कल से यानी 17 अप्रैल से 21 अप्रैल तक झारखंड के उत्तर पश्चिमी भाग पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार और लोहरदगा के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है.

कल से हरियाणा के इन इलाकों में बदलेगा मौसम, होगी बारिश

17 अप्रैल से मौसम करवट लेगा और राज्य के कई इलाकों में बारिश की नजारें देखने को मिलेंगे. अनुमान है कि 17 से 19 अप्रैल के बीच सिरसा, फ़तेहाबाद, हिसार, भिवानी, पलवल, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, भिवानी, झज्जर, सिरसा, सोनीपत, पानीपत, रोहतक, हिसार, जींद, पंचकुला, चंडीगढ़, अंबाला, करनाल, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, फ़तेहाबाद, समेत अधिकतर जिलों में बारिश हो सकती है.

भारत के ओडिशा का तापमान 32 डिग्री से., कल भी रहेगा मौसम तापमान 

ओडिशा में 32 डिग्री तापमान है, कल भी राज्य में मौसम रहने का अनुमान जताया गया है, इस दौरान अधिक तापमान 38 डिग्री रहेगी वहीं न्यूनतम तापमान 26 रहने का अनुमान है.

पश्चिम बंगाल में कल कुछ जगहों पर बारिश की है संभावना

कल शाम के वक्त पश्चिम बंगाल के कुछ इलाकों में गरज के साथ बारिश होने की संभावना जतायी गयी है जबकि इस दौरान अधिकतम तापमान 29 डिग्री से. होगी जबकि न्यूनतम तापमान 22 डिग्री रहने के आसार हैं.

आंध्र प्रदेश का तापमान 31 डिग्री से., जानें अगले दो दिनों में कैसा रहेगा मौसम

आंध्र प्रदेश में वर्तमान तापमान 31 डिग्री से. दर्ज किया गया है जबकि कल राज्य में अधिकतम तापमान 39 डिग्री रहने की संभावना है जबकि न्यूनतम तापमान 26 से. रहने का आसार हैं. वहीं अगर हम शनिवार के मौसम की बात करें तो अधिकतम तापमान 38 डिग्री से. रहने की संभावना है जबकि न्यूनतम तापमान 26 रहने के आसार हैं. इस दौरान ज्यादातर जगहों पर मौसम साफ रहने का अनुमान है.

बिहार के इन जगहों पर हो सकती है बारिश 

बिहार में 17 अप्रैल तक कई इलाकों में बादल छाए रहेंगे. गया, भागलपुर, दरभंगा, कटिहार, सहरसा, समस्तीपुर, किशनगंज, अररिया, पुर्णिया, मधुबनी, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, चंपारण जैसे इलाकों में धूलभरी आँधी और गर्जना के साथ हल्की वर्षा की गतिविधियां हो सकती हैं.

महाराष्ट्र का तापमान 31 डिग्री से. दर्ज किया गया लेकिन राज्य के इन हिस्सों में हो सकती है बारिश 

अगले 24 घंटे में महाराष्ट्र का वर्तमान तापमान 31 डिग्री है वहीं राज्य के दक्षिणी मध्य भागों में बारिश होने की आशंका है

झारखंड के इन जिलों में हो सकती है अगले 2- 3 घंटों में बारिश

मौसम विभाग ने गढ़वा, गुमला और रांची जिले कुछ भागों में बारिश की संभावना जताई गयी है, वहीं कुछ जगहों पर आंधी के साथ वज्रपात होने के आसार नजर आ रहे हैं.

17 से 19 अप्रैल के बीच राजस्थान के इन जिलों में बारिश होने की संभावना

17 अप्रैल से मौसम करवट लेगा और राज्य के कई इलाकों में बारिश की बौछारें देखने को मिलेंगी. अनुमान है कि 17 से 19 अप्रैल के बीच सिरसा, फ़तेहाबाद, हिसार, भिवानी, पलवल, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, भिवानी, झज्जर, सिरसा, सोनीपत, पानीपत, रोहतक, हिसार, जींद, पंचकुला, चंडीगढ़, अंबाला, करनाल, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, फ़तेहाबाद, समेत अधिकतर जिलों में बारिश हो सकती है.

झारखंड में 17 से 21 अप्रैल तक गरज के साथ बारिश की आशंका, इन जिलों को लेकर चेतावनी जारी

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार झारखंड में 17 अप्रैल से 21 अप्रैल तक गरज के साथ बारिश की आशंका जतायी गयी है. मौसम विभाग ने झारखंड के उत्तरी पूर्वी और दक्षिण पूर्वी भाग में एक दो स्‍थान पर गर्जन के साथ हल्‍के दर्जे की वर्षा की संभावना दर्ज की गयी है.

उत्तर प्रदेश में इस सप्ताह है बारिश का अनुमान

उत्तर प्रदेश के कई जगहों पर इस सप्ताह बारिश का अनुमान जताया गया है, इसलिए किसान बंधु को सुझाव है कि कटाई और गहाई की गतिविधियों यदि जारी हैं तो उन्हें जल्द निपटाएं.

17 तारीख को झारखंड के इन हिस्सों में हो सकती है बारिश 

झारखंड में 17 तारीख को मौसम साफ होने की उम्मीद जताई जा रही है, लेकिन राज्य की दक्षिणी- पूर्वी इलाकों में बारिश होने की संभावना है

उत्तर प्रदेश में दर्ज किया गया 35 डिग्री तापमान, लेकिन राज्य के इन हिस्सों में हुई बारिश

उत्तर प्रदेश के लगभग सभी जिलों में लंबे समय से मौसम गर्म और शुष्क बना हुआ है. राज्य में तापमान 35 डिग्री से. दर्ज किया गया है, हालांकि दक्षिण और पश्चिमी भागों में छिटपुट बारिश की गतिविधियां देखने को मिली हैं.

दिल्ली में आज का तापमान

दिल्ली में आज सूर्योदय सुबह 5:54 AM में हुआ जबकि सूर्यास्त शाम 6:47 PM में होने की संभावना है. यहां आज का न्यूनतम तापमान 24° डिग्री जबकि उच्चतम तापमान 38° डिग्री तक जा सकती है. मौसम विभाग की मानें तो यहां आज दोपहर के बाद बारिश हो सकती है.

बिहार में आज का तापमान

बिहार के पटना जिला में आज सूर्योदय सुबह 5:25 AM में हुआ जबकि सूर्यास्त शाम 6:12 PM में होने की संभावना है. आपको बता दें कि यहां का न्यूनतम तापमान 23 डिग्री और उच्चतम तापमान 33 डिग्री रहने की संभावना है.

पिछले 24 घंटों के मौसम का हाल

आपको बता दें कि पिछले 24 घंटों के दौरान असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में गरज के साथ बारिश हुई इधर पश्चिम बंगाल, झारखंड, छत्तीसगढ़, केरल में भी हल्की बारिश दर्ज की गई. वहीं, बिहार, मध्य महाराष्ट्र समेत अन्य राज्यों का तापमान बढ़ा.

झारखंड की राजधानी रांची समेत अन्य जिलों में आज का तापमान

झारखंड की राजधानी रांची में आज सूर्योदय सुबह 5:27 AM में हुआ है जबकि सूर्यास्त शाम 6:10 PM में होने की संभावना है. यहां का न्यूनतम तापमान आज 21 रहने की संभावना है और उच्चतम तापमान 36 डिग्री तक जा सकता है.

रांची न्यूनतम 21° उच्चतम 38°

जमशेदपुर न्यूनतम 21° उच्चतम 38°

हजारीबाग न्यूनतम 21° उच्चतम 34°

चतरा न्यूनतम 24° उच्चतम36°

धनबाद न्यूनतम23° उच्चतम36°

बोकारो न्यूनतम22° उच्चतम36°

देवघर न्यूनतम22° उच्चतम34°

दिल्ली में बारिश

राजधानी दिल्ली में लगातार दूसरे दिन मौसम काफी गर्म नजर आया. बुधवार को दिल्ली के लगभग सभी इलाकों में तापमान 40 डिग्री को पार कर गया. मौसम विभाग ने संभावना जतायी है कि गुरुवार से गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है. अगले 24 घंटों में दिल्ली और आसपास के इलाकों में बारिश के भी आसार है.

यहां होगी बारिश

17 से 19 अप्रैल के बीच सिरसा, फ़तेहाबाद, हिसार, भिवानी, पलवल, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, भिवानी, झज्जर, सिरसा, सोनीपत, पानीपत, रोहतक, हिसार, जींद, पंचकुला, चंडीगढ़, अंबाला, करनाल, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, फ़तेहाबाद में बारिश हो सकती है.

देश के अधिकांश हिस्सों का बदलेगा मौसम

उत्तरी भारत में पश्चिमी विक्षोभ बनने की वजह से उत्‍तर भारत के अधिकांश हिस्‍सों में मौसम का मिजाज बदलने वाला है. मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में आंधी पानी के साथ बारिश की आशंका है. यही नहीं कुछ स्थानों पर गरज चमक के साथ भारी बौछारें या ओले गिरने की भी संभावना है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola