Rain Warning: इन राज्यों में बदलेगा मौसम, झमाझम बारिश के साथ फिर लौटेगी सर्दी!
Published by : Pritish Sahay Updated At : 01 Feb 2025 6:45 AM
Weather Forecast- फिर बढ़ सकती है सर्दी
Rain Warning: दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में एक बार फिर मौसम करवट लेने वाला है. आईएमडी का अनुमान है कि फरवरी महीने के पहले सप्ताह में कई राज्यों में झमाझम बारिश हो सकती है. बारिश के कारण एक बार फिर ठंड का प्रकोप नजर आएगा.
Rain Warning: फरवरी महीने में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल सकता है. आईएमडी का अनुमान है कि देश के कई राज्यों में मौसम करवट ले सकता है. पश्चिमी विक्षोभ के कारण कई राज्यों में बारिश की संभावना है. स्काईमेट वेदर की एक रिपोर्ट के मुताबिक 1 जनवरी से 30 जनवरी तक दिल्ली समेत कई राज्यों में बारिश बहुत कम हुई. उत्तर-पश्चिम भारत में बारिश की स्थिति और भी खराब रही. हालांकि राजस्थान में इस दौरान सामान्य से करीब 23 फीसदी अधिक बारिश दर्ज की गई.
फरवरी के पहले सप्ताह में झमाझम बारिश
स्काईमेट वेदर की एक रिपोर्ट के मुताबिक उत्तर-पश्चिम भारत में जल्द ही झमाझम बारिश होने वाली है. वेदर रिपोर्ट के मुताबिक फरवरी के पहले सप्ताह में एक साथ दो-दो पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहे हैं. इन दोनों वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर 1 फरवरी से 4 फरवरी के बीच उत्तर-पश्चिम भारत और पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों पर दिख सकता है. इन दोनों मौसमी प्रणालियों के कारण पहाड़ों में बारिश और बर्फबारी वहीं मैदानों में झमाझम बारिश हो सकती है.
पंजाब-हरियाणा समेत इन राज्यों में होगी बारिश
स्काईमेट वेदर के मुताबिक पहला पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने के बाद 1 फरवरी से पंजाब में हल्की बारिश हो सकती है. इसके अलावा हरियाणा में भी हल्की बारिश होने की संभावना है. इसके बाद इसकी इसका असर दिल्ली से लेकर यूपी और राजस्थान में भी दिखाई देगा. कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. इसके बाद 3 और 4 फरवरी को दूसरा मजबूत पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा. इसके प्रभाव से दिल्ली-यूपी समेत पंजाब, हरियाणा में बारिश की संभावना है.
पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी
पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में आज यानी 1 फरवरी से 4 फरवरी के बीच बर्फबारी की संभावना है, स्काईमेट वेदर का अनुमान है कि पहाड़ों में मध्यम से भारी हिमपात हो सकता है. अनुमान है कि 1 फरवरी से लेकर 4 फरवरी तक सबसे अधिक बर्फबारी हो सकती है. पहाड़ों में बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों में मौसम में बदलाव आ सकता है.
दिल्ली में लौट सकती है सर्दी
आईएमडी ने अनुमान जाहिर किया है कि दिल्ली में एक बार फिर सर्दी लौट सकती है. फिलहाल दिल्ली में सुबह और ठंड महसूस हो रही है. दिन में खिली धूप में सर्दी का अहसास कम हो रहा है. शनिवार या रविवार से दिल्ली में बारिश का दौर शुरू होने का मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जाहिर किया है. बारिश के कारण एक बार फिर दिल्ली में सर्दी लौट सकती है. न्यूनतम तापमान में 4 से 5 डिग्री की गिरावट आ सकती है. इस बीच मौसम विभाग का अनुमान है कि दिल्ली में कोहरा छाए रह सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










