Weather Forecast: असम-यूपी बाढ़ से बेहाल, केरल और महाराष्ट्र सहित इन राज्यों में बारिश की संभावना

Updated:
विज्ञापन
Weather Forecast

Weather Forecast

Weather Forecast: देश के कई राज्यों में भारी बारिश का दौर जारी है. असम और यूपी में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है. दिल्ली में बारिश होने से लोगों को उमस और गर्मी से थोड़ी राहत मिली है. यहां देखें प्रमुख राज्यों के मौसम का हाल.

विज्ञापन

Weather Forecast: हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में शनिवार को भारी बारिश होने के बाद 12 सड़कों को बंद कर दिया गया. मानसून की शुरुआत के बाद से राज्य में रुक-रुक कर बारिश हो रही है. मौसम कार्यालय ने 16 और 17 जुलाई को अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश, तूफान और बिजली गिरने के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है और 19 जुलाई तक राज्य में बारिश की भविष्यवाणी की है.

उत्तर प्रदेश में बाढ़ से 750 से अधिक गांव प्रभावित, आठ लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश में नदियों के उफान पर रहने के कारण 750 से अधिक गांव बाढ़ से प्रभावित हुए हैं. वर्षा से जुड़ी घटनाओं में आठ लोगों की मौत हो गयी. बारिश से कई नदियों में जलस्तर बढ़ा है जिससे 17 जिलों के 776 गांवों में बाढ़ आ गयी. उसके मुताबिक बाढ़ की वजह से 3,90,455 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है. राज्य सरकार ने बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए 996 राहत शिविर बनाए हैं.

दिल्ली में रविवार को छाये रहेंगे बादल

दिल्ली के कई हिस्सों में बारिश होने से लोगों को उमस से राहत मिली और तापमान में गिरावट दर्ज की गई. मौसम विभाग ने रविवार को आमतौर पर बादल छाये रहने तथा बूंदाबांदी होने का अनुमान जताया है. उसने कहा कि अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 35 और 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है.

केरल के विभिन्न हिस्सों में बारिश, मौसम विभाग ने चार जिलों के लिये जारी किया ‘ऑरेंज अलर्ट’

केरल के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश के बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने राज्य के तीन उत्तरी जिलों में दिन के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया. आईएमडी ने कोझिकोड, कन्नूर और कासरगोड में ‘ऑरेंज अलर्ट’ और प्रदेश के नौ अन्य जिलों के वास्ते दिन के लिये ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है. मौसम विभाग ने दिन में पथनमथिट्टा, अलाप्पुझा, कोट्टयम, इडुक्की और एर्नाकुलम जिलों के कुछ स्थानों में गर्जन और तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है. इसने 14 से 16 जून तक राज्य के मलप्पुरम, कोझिकोड, कन्नूर और कासरगोड जिलों के लिये ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया. ‘ऑरेंज अलर्ट’ यानी 11 से 20 सेमी के बीच बहुत भारी बारिश और ‘येलो अलर्ट’ का मतलब 6 से 11 सेमी के बीच भारी बारिश है.

रायगढ़, रत्नागिरी में भारी बारिश की चेतावनी

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने रायगढ़ और रत्नागिरी के तटीय जिलों और पश्चिमी महाराष्ट्र के कोल्हापुर तथा सतारा के लिए ‘रेड अलर्ट’ जारी किया और 14 जुलाई को भारी बारिश होने की चेतावनी दी. मौसम विभाग ने रविवार को ठाणे जिला और मुंबई में मध्यम से भारी बारिश होने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है. रायगढ़ और रत्नागिरी के लिए पहले ही ‘रेड अलर्ट’ जारी किया गया है. आईएमडी के पूर्वानुमान के अनुसार सतारा और कोल्हापुर में रविवार को घाट क्षेत्रों में कई स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश और मैदानी इलाकों में मध्यम बारिश हो सकती है. राज्य के अन्य हिस्सों में भी मध्यम बारिश होने का अनुमान है. आईएमडी वैज्ञानिक सुषमा नायर ने कहा कि 11 जुलाई से मॉनसून गतिविधियां तेज हुई हैं और दो से तीन दिन तक इसका अधिक प्रभाव रहेगा.

राजस्थान में बारिश की संभावना

पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में आगामी दिनों में बारिश जारी रहने की संभावना है. 15 जुलाई से कुछ भागों में बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने तथा कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है. बीकानेर संभाग के कुछ भागों में आगामी दो दिन आंधी और बारिश जारी रहने की संभावना है. वहीं, 15 जुलाई से बीकानेर संभाग में बारिश की गतिविधियों में कमी होने तथा जोधपुर संभाग में बढ़ोतरी होने की संभावना है.

असम में बाढ़ की स्थिति गंभीर

असम में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है. गुवाहाटी स्थित भारत मौसम विभाग के क्षेत्रीय केंद्र ने बताया कि असम के अधिकांश स्थानों पर मध्यम बारिश होने की संभावना है, जबकि कोकराझार जिले के कुछ हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश होने का पूर्वानुमान है. असम में इस साल बाढ़, भूस्खलन, तूफान और बिजली गिरने से जान गंवाने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 106 हो गई है.

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola