ePaper

Weather Forecast: झारखंड में होगी बारिश, जानें यूपी-दिल्ली सहित अन्य राज्यों के मौसम का हाल

Updated at : 24 Feb 2024 2:02 PM (IST)
विज्ञापन
Weather Forecast: झारखंड में होगी बारिश, जानें यूपी-दिल्ली सहित अन्य राज्यों के मौसम का हाल

Weather forecast

Weather Forecast: झारखंड में बारिश के आसार नजर आ रहे हैं. जानें यूपी-दिल्ली सहित अन्य राज्यों में आज कैसा रहने वाला है मौसम का हाल

विज्ञापन

Weather Forecast: देश की राजधानी दिल्ली के बारे में मौसम विभाग की ओर से जो जानकारी दी गई है उसके अनुसार, शनिवार को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है. राजधानी का न्यूनतम व अधिकतम तापमान क्रमश: आठ और 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान विभाग की ओर से व्यक्त किया गया है. दिल्ली में 25 से 27 फरवरी के बीच बारिश की संभावना व्यक्त की गई है. जानें देश के अन्य राज्यों के मौसम का हाल

Weather Forecast: बिहार का मौसम

शनिवार को एकबार फिर पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय में दस्तक देगा जिसका असर बिहार के मौसम पर पड़ सकता है. मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ का असर बिहार के 24 जिलों में नजर आ सकता है. पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, राजधानी पटना के अलावा नालंदा, गया, जहानाबाद, बेगूसराय, नवादा, लखीसराय शेखपुरा में बारिश हो सकती है. इन जिलों के अलावा बक्सर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, अरवल, भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर, खगड़िया में एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना व्यक्त की गई है.

Weather Forecast: हिमाचल प्रदेश में होगी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार 24 से 29 फरवरी तक हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले स्थानों के छिटपुट स्थानों पर बारिश हो सकती है, साथ ही इन इलाकों में बर्फबारी होने का अनुमान भी है. 26 और 27 फरवरी को कुछ स्थानों पर बारिश होने का भी पूर्वानुमान मौसम विभाग की ओर से व्यक्त किया गया है.

Weather Forecast: उत्तर प्रदेश में हो सकती है बारिश

मौसम विभाग की ओर से जो जानकारी दी गई है उसके अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ की वजह से उत्तर प्रदेश में 26 और 27 फरवरी को बारिश हो सकती है. वहीं 24 से 27 फरवरी के दौरान असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी बारिश देखने को मिल सकती है. विभाग की ओर से बताया गया है कि 24 फरवरी को तेलंगाना, दक्षिण छत्तीसगढ़ और पड़ोसी ओडिशा के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश के आसार हैं.

Weather Forecast: इन राज्यों में बारिश के आसार

मौसम की जानकारी देने वाली निजी एजेंसी स्काइमेट के अनुसार, शनिवार को अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं. पूर्वोत्तर भारत में भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. ओडिशा और आंध्र प्रदेश के तट पर हल्की बारिश की संभावना व्यक्त की गई है. बताया बया है कि ताजा पश्चिमी विक्षोभ की वजह से 24 से 27 फरवरी के बीच पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी देखने को मिल सकी है.

Bihar Weather: बिहार में इस दिन तक साफ रहेगा मौसम, जानें बारिश को लेकर क्या है लेटेस्ट अपडेट

Weather Forecast: झारखंड में होगी बारिश

झारखंड के मौसम की बात करें तो राजधानी रांची सहित पूरे प्रदेश में हल्के बादल छाए नजर आ रहे हैं. सूबे में कई जगह पर गरज के साथ हल्की बारिश के आसार हैं. पश्चिमी विक्षोभ की वजह से मौसम में बदलाव हो रहा है. इसके चलते 27 फरवरी को प्रदेश के कई भागों में बारिश की संभावना है.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

डिजिटल जर्नलिज्म में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है. करियर की शुरुआत Prabhatkhabar.com से की. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर अच्छी पकड़ है. राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहन लेखन का अनुभव रहा है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में विशेष रुचि है. ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरों पर लगातार फोकस रहता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola