Watch Video: जम्मू में थार चालक की बर्बरता, बुजुर्ग को टक्कर मार दोबारा कुचला, सोशल मीडिया पर लोगों का फूटा गुस्सा

Jammu hit and run
Watch Video: जम्मू से एक दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें देखा जा सकता है कि एक तेज रफ्तार थार ने स्कूटी सवार बुर्जुग को टक्कर मार दी. जिससे मौके पर ही स्कूटी सवार गिर जाते हैं. आस-पास कई लोग खड़े दिख रहे हैं, लेकिन किसी ने उनकी मदद नहीं की. कुछ ही क्षण बाद दिल दहला देने वाला नजारा दिखता है. थार चालक बैक में तेज गति से वापस लौटता है और बुजुर्ग को कुचलने की कोशिश करता है. पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया.
Watch Video: थार से बुजुर्ग को कुचलने की कोशिश वाला वायरल वीडियो जम्मू के गांधी नगर स्थित ग्रीन बेल्ट इलाके का बताया जा रहा है. जिसमें बताया जा रहा है कि थार सवार ने 65 साल के बुजुर्ग कमल कांत दत्ता को कुचलने की कोशिश की. जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.
थार चालक ने नहीं दिखाई दया, रिवर्स गियर में बुजुर्ग पर चढ़ा दी गाड़ी
वायरल वीडियो में देख सकते हैं कि एक थार गाड़ी तेज गति से आता दिखता है और स्कूटी सवार बुजुर्ग को टक्कर मारता है. जोरदार टक्कर से स्कूटी सवार मौके पर ही गिर जाता है. हादसे के बाद थार सवार वहां से फरार हो जाता है. इधर बुजुर्ग व्यक्ति किसी तरह खुद को संभाता दिख रहा है. लेकिन जैसे ही स्कूटी को उठाने की कोशिश करता है, थार सवार तेज गति से रिवर्स गियर में पीछे लौटता है और स्कूटी सवार बुजुर्ग को टक्कर मार देता है. टक्कर से बुजुर्ग सड़क पर ही गिर जाता है. कुछ देर में गाड़ी के अंदर से एक शख्स उतरता है, लेकिन उसने बुजुर्ग व्यक्ति को उठाने की जगह उसे गाली देता है और फिर आराम से गाड़ी स्टार्ट कर फरार हो जाता है. उस दौरान वहां खड़े लोगों से भी बहस करता है.
ये सब अब Jammu में भी शुरू हो गया है…
— Divya Gandotra Tandon (@divya_gandotra) July 28, 2025
Thar वाला जानबूझकर बुजुर्ग को टक्कर मारता है, न अफ़सोस, न इंसानियत।
इतनी बेरहमी? CCTV में सब साफ़ दिख रहा है @JmuKmrPolice
pic.twitter.com/y0X52uhBtt
स्कूटी सवार बुजुर्ग की हालत नाजुक
हादसे के बाद राहगीरों ने घायल कमल कांत दत्ता को उठाकर अस्पताल में भर्ती कराया. परिजनों के अनुसार वो कोमा में हैं और स्थिति गंभीर बनी हुई है. परिजनों ने बताया कि थार चालक से बुजुर्ग की कोई पुरानी रंजिश नहीं है और न ही वे लोग उसे जानते हैं.
थार जब्त, चालक फरार
पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली है और थार गाड़ी को जब्त कर लिया है. चालक की तलाश की जा रही है. पुलिस ने बताया, आरोपी की पहचान कर ली गई है.
सोशल मीडिया पर फूटा लोगों का गुस्सा
इधर वीडियो वायरल होने पर सोशल मीडिया यूजर गुस्से में दिख रहे हैं. लोगों ने थार चालक को फौरन गिरफ्तार करने की मांग कर रहे हैं. थार को जब्त करने की भी मांग हो रही है. एक यूजर ने तो चालक पर हत्या का केस चलाने की मांग कर दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










