Viral Viral: कोमोडो और कोबरा की जंग में कौन बना विजेता? वायरल हो रहा वीडियो

Published by : Pritish Sahay Updated At : 18 Aug 2025 7:50 PM

विज्ञापन

Viral Video

Viral Viral: कोबरा और कोमोडो का एक जगह अचानक से आमना-सामना हो गया. सड़क पर जहां एक घनघोर लड़ाई शुरू होने वाली है, उसके चारों और घने पेड़ है बीच-बीच पक्की सड़क बनी हुई है. आसपास इंसानी बस्ती भी होने के संकेत हैं. इसी जगह कोबरा और कोमोडो आमने सामने हैं. वीडियो में दिख रहा है कि कोबरा फन फैलाए हमला करने के लिए तैयार है. वहीं कोमोडो अपनी जीभ निकालकर सांप के करीब जाने की कोशिश कर रहा है.

विज्ञापन

Viral Viral: सोशल मीडिया में एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में दो प्रतिद्वद्वी जानवर आमने-सामने हैं. एक कोमोडो ड्रैगन और दूसरा खतरनाक कोबरा.  कोमोडो ड्रैगन अपने विशाल आकार और ताकत के लिए जाना जाता है, जबकि कोबरा अपने घातक जहर और फुर्ती के लिए मशहूर है, और जब कुदरत के ये दो खतरनाक जानवर आमने सामने हो तो मुकाबला और भी दिलचस्प हो जाता है. ऐसा ही एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. जहां दो दुश्मन आमने-सामने हो गए हैं. वीडियो में दिख रहा है कि फन फैलाए एक कोबरा हमला करने के लिए तैयार खड़ा है. उसके सामने एक बड़ा सा कोमोडो खड़ा है. एक भयानक जंग मुहाने पर खड़ी है. वीडियो रोमांच पैदा कर रहा है.

 कमोडो और कोबरा दोनों खतरनाक जानवर

प्रकृति का दानव कोमोडो ड्रैगन दुनिया का सबसे बड़ा छिपकली प्रजाति का जीव है. यह बड़ी संख्या में इंडोनेशिया के कोमोडो द्वीप और आसपास के क्षेत्रों में पाया जाता है. इसकी ताकतवर जबड़े, तेज दांत, और जहरीली लार इसे एक खतरनाक शिकारी बनाते हैं. दूसरी ओर कोबरा एक खतरनाक सांप जो अपने घातक जहर और डरावने फन के लिए जाना जाता है. कोबरा की कई प्रजातियां हैं. कोबरा का जहर न्यूरोटॉक्सिन से भरपूर होता है, जो शिकार के तंत्रिका तंत्र को तुरंत प्रभावित करता है, जिससे सांस लेना बंद हो जाता है और मृत्यु हो जाती है. इसकी सबसे बड़ी ताकत उसकी गति और सटीकता है. यह अपने शिकार पर तेजी से हमला करता है और जहर को इंजेक्ट करने में माहिर होता है.

आमने-सामने दो दुश्मन

कोबरा और कोमोडो का एक जगह अचानक से आमना-सामना हो गया. सड़क पर जहां एक घनघोर लड़ाई शुरू होने वाली है, उसके चारों और घने पेड़ है बीच-बीच पक्की सड़क बनी हुई है. आसपास इंसानी बस्ती भी होने के संकेत हैं. इसी जगह कोबरा और कोमोडो आमने सामने हैं. वीडियो में दिख रहा है कि कोबरा फन फैलाए हमला करने के लिए तैयार है. वहीं कोमोडो अपनी जीभ निकालकर सांप के करीब जाने की कोशिश कर रहा है. इस बीच सांप उसने डराने की कोशिश करता दिख रहा है.

थम गई बड़ी लड़ाई

दोनों जानवरों के बीच एक बड़ी लड़ाई छिड़ सकती थी. लेकिन कोबरा के जोरदार हमलावर होने के कारण कोमोडो वहां से पीछे हट गया. वीडियो में दिख रहा है कि थोड़ी देर रुकने के बाद कोमोडो ने अपना रास्ता बदल लिया, शायद वो समझ गया कि भले ही आकार में वो बड़ा हो लेकिन सांप के जहर उसे नुकसान पहुंचा सकते हैं. वीडियो का अंत बिना लड़ाई के हो गया. कोमोडो अपना रास्ता बदलकर एक ओर जाते हुए दिख रहा है. सोशल मीडिया पर वीडियो को काफी पसंद किया गया है. इसे एक्स के प्लेटफॉर्म पर @AMAZlNGNATURE के आईडी से शेयर किया गया है.

कई यूजर्स ने किए कमेंट

वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से ट्रेंड कर रहा है. कई लोगों ने युद्ध को लेकर अपने राय दी है. कोई यूजर सांप के जीतने का दावा कर रहा है तो किसी ने कहा कि कोमोडो सांप को हरा सकता है. कुछ यूजर्स ने मजाकिया अंदाज में लिखा कि wwe रोड में होने जा रहा है.

इसे भी पढ़ेंः-

Viral Video: फटी रह जाएंगी आंखें! हैरान कर देगा इस कुत्ते का कारनामा, वायरल हो रहा वीडियो

Viral Video: WWE अंदाज में भिड़ गए सांप-नेवले, जबरदस्त लड़ाई का वीडियो वायरल

Viral Video: पानी में बच्चे की तरह बॉल से खेलने लगा टाइगर, वीडियो देख खिल जाएगा दिल

Viral Video: वीडियो देख कांप जाएगा कलेजा, जिंदा निगल जाता मगरमच्छ! बाल-बाल बची जान

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola