Viral Video: सांप-नेवले की खूनी लड़ाई, कांप जाएगा कलेजा, वीडियो वायरल
Published by : Pritish Sahay Updated At : 18 Aug 2025 10:07 AM
Viral Video
Viral Video: सोशल मीडिया पर सांप और नेवले का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो को Instagram पर @ritesh_kumar_7395 के आईडी से शेयर किया गया है. इंटरनेट पर यह वीडियो धमाल मचा रहा है. लाखों लोगों ने वीडियो को देख लिया है. हजारों लोगों ने कमेंट किया है. वीडियो में जंगल के दो परंपरागत दुश्मन एक बार फिर आमने-सामने आ गए हैं. दोनों के बीच खूनी जंग हो रही है.
Viral Video: सांप और नेवला…एक दूसरे के जानी दुश्मन, जहां भी मिले जब भी मिले सिर्फ लड़े हैं. उनकी लड़ाई तक तक जारी रहती है जबतक की उनमें से एक की मौत न हो जाए. सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में सांप नेवले की जोरदार लड़ाई है. एक दूसरे के जानी दुश्मन फिर एक दूसरे के जान के दुश्मन बने हुए हैं. इंटरनेट पर यह वीडियो तहलका मचा रहा है. जंगल के दो कुदरती दुश्मनों के बीच रोमांचक लड़ाई चल रही है. वीडियो की शुरुआत में दिख रहा है कि पेड़ पर एक गाय बंधी हुई है. आस पास जंगल की तरह पेड़ लगे हुए हैं. यहां एक जहरीला सांप अपने फन को फैलाए रेंग रहा है. इसी दौरान फ्रेम में एक फुर्तीला नेवला आ जाता है. सांप को देखते ही नेवले उसकी ओर आ जाता है. देखते ही देखते एक जोरदार लड़ाई शुरू होती है. WWE अंदाज में सांप और नेवले आपस में भिड़ गए.
जंगल को दो जानी दुश्मनों की लड़ाई
सांप बार-बार नेवले पर हमला करता है, लेकिन नेवले की चुस्ती-फुर्ती उसके हर वार को नाकाम कर देती है. नेवला छलांग लगाकर सांप के फन के पीछे पहुंचता है और उसके फन को अपने पैने दांतों से पकड़ लेता है. सांप की फुफकार और नेवले की तेज गति वीडियो को और रोमांचक बनाती हैं. एक पल में लगता है कि सांप नेवले को डस लेगा, लेकिन नेवले की फुर्ती उसे हर बार बचा लेती है. लड़ाई के दौरान सांप के फन दूसरी बार नेवले की पकड़ में आ जाते हैं. वो सांप पर जमीन पर निढाल कर देता है. युद्ध धीरे-धीरे निर्णायक मोड़ पर आ गया, सांप की हार तय लगने लगती है. वो मैदान छोड़कर भागने की कोशिश करता है, इसी दौरान नेवला एक बार फिर सांप को दबोचता है. सांप अधमरा हो गया है.
नेवले की फुर्ती के आगे बेबस रहा सांप का जहर
सांप और नेवला दोनों ही अपने-अपने तरीके से शक्तिशाली जानवर हैं. जहां सांप का हथियार उसका जहर है, वहीं नेवले की ताकत उसकी फुर्ती और रणनीति है. वीडियो में नेवला आखिरकार सांप को थका देता है, और काफी घायल भी कर देता है. सांप भागने को मजबूर हो जाता है. सोशल मीडिया पर यह वीडियो को हजारों लोगों ने देख लिया है. लोग नेवले की बहादुरी की तारीफ कर रहे हैं, तो कुछ सांप की के प्रति दया भाव दिखा रहे है. जबकि वीडियो हमें प्रकृति के उस संतुलन को दर्शा रहा है जिसमें कुदरत ने हर जीव को ऐसे बनाया है कि वो कभी सुप्रीम पावर नहीं बन सकता, उसकी काट को भी कुदरत ने तैयार रखा है, ताकी धरती का संतुलन बना रहे.
वायरल हो रहा वीडियो
सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हुआ है. वीडियो ने सोशल मीडिया पर एक बहस भी छेड़ दी है. कुछ लोग नेवले की बहादुरी की सराहना कर रहे हैं तो कुछ लोगों की शिकायत है कि कैमरे चलाने वाले ने सांप की मदद नहीं की. सोशल मीडिया पर एक बहस हो रही है. इसी में एक यूजर्स ने लिखा ‘हर किसी का एक बाप होता है.’ इसके जवाब में एक और यूजर ने लिखा ‘इतिहास गवाह है कैमरा मैं आज तक किसी की मदद नहीं की.’ वहीं एक और यूजर ने लिखा ‘जो जो इनको बचाना चाहते हैं वह एक बार अस्पताल में जाकर देखिए जिसको यह डसा है.’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










