ePaper

शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर ठग लिए 8 करोड़ रुपए, साइबर फ्रॉड के पटना-गाजियाबाद लिंक का खुलासा 

Updated at : 28 Dec 2025 6:11 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar Cyber Crime News

सांकेतिक तस्वीर

Bihar Crime News: बगहा में शेयर मार्केट में इनवेस्टमेंट के नाम पर कपड़ा व्यवसायी से करीब 8 करोड़ की साइबर ठगी का खुलासा हुआ है. पुलिस ने पटना और गाजियाबाद से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. अन्य आरोपियों की तलाश और नेटवर्क की गहन जांच जारी है.

विज्ञापन

चंद्रप्रकाश आर्य/पश्चिम चंपारण/बिहार: जिला के पुलिस जिला बगहा शहर के एक कपड़ा व्यवसायी से शेयर मार्केट में इनवेस्टमेंट के नाम पर करीब 8 करोड़ रुपये की साइबर ठगी के मामला सामने आया है. मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में एक पटना जबकि दूसरा गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश) का रहने वाला है. घटना में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है. 

कपड़ा व्यवसायी ने किया FIR

मामले की जानकारी देते हुए बगहा साइबर थाना प्रभारी निर्मला ने बताया कि शहर के कपड़ा व्यवसायी मनोज ड्रोलिया ने 21 नवंबर को साइबर थाने में आवेदन देकर अपने साथ हुई ठगी की शिकायत दर्ज कराई थी. शिकायत के आधार पर साइबर फ्रॉड का FIR दर्ज किया गया. 

क्या है पूरा मामला ? 

पीड़ित व्यवसायी मनोज ड्रोलिया ने बताया कि पटना जिले के खाजेकला थाना के नवाब बहादुर रोड के रहने वाले सईद समरू के बेटे वसीम अकरम ने एक कंपनी बनाकर शेयर मार्केट में इन्वेस्ट करने का झांसा दिया. उस कंपनी का नाम WS इनोवेटेक्स प्राइवेट लिमिटेड था. आरोपियों ने अलग-अलग बैंक खातों के माध्यम से उनसे लगभग 8 करोड़ रुपये का निवेश करवा लिया था. 

मामले में दो आरोपी गिरफ्तार 

जब व्यवसायी ने निवेश की गई राशि को निकालने की बात कही तो आरोपियों ने टालमटोल शुरू कर दी. संदेह होने पर पीड़ित ने साइबर थाने में आवेदन देकर पूरे मामले की शिकायत की. पुलिस अधीक्षक ने बताया कि त्वरित कार्रवाई करते हुए वसीम अकरम को 3 दिसंबर को गिरफ्तार कर जुडिसियल कस्टडी में भेज दिया गया. 

UP से पकड़ा गया दूसरा आरोपी 

इसके बाद जांच के दौरान सामने आए दूसरे उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के खोड़ा थाने के न्यू गंगा बिहार, सेक्टर-05 के रहने वाले पन्नलाल के बेटे शिवम चौहान को गाजियाबाद से गिरफ्तार किया गया. आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर बगहा लाकर पूछताछ के बाद जुडिसियल कस्टडी में भेज दिया गया. 

Also read: सावधान! हैप्पी न्यू ईयर का मैसेज आने पर हो जाएं अलर्ट, लिंक पर क्लिक करते ही खाते से गायब हो जायेंगे पैसे

पुलिस ने क्या कहा ? 

SP ने बताया कि पुलिस फिलहाल अन्य खाताधारकों, हैंडलरों और पूरे साइबर नेटवर्क की जांच में जुटी हुई है. साइबर थाना की टीम बैंकिंग लेनदेन, डिजिटल एविडेंस और तकनीकी डेटा की गहन जांच कर रही है ताकि इस ठगी से जुड़े सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया जा सके. पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि शेयर बाजार या किसी भी प्रकार के इनवेस्टमेंट से पहले कंपनी की वैधता की जांच जरूर करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत साइबर थाने को दें.

विज्ञापन
Nishant Kumar

लेखक के बारे में

By Nishant Kumar

Nishant Kumar: निशांत कुमार पिछले तीन सालों से डिजिटल पत्रकारिता कर रहे हैं. दैनिक भास्कर के बाद राजस्थान पत्रिका के डिजिटल टीम का हिस्सा रहें. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के नेशनल-इंटेरनेशनल और स्पोर्ट्स टीम में काम कर रहे हैं. किस्सागोई हैं और देश-विदेश की कहानियों पर नजर रखते हैं. साहित्य पढ़ने-लिखने में रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन