VIRAL VIDEO: देवघर में युवक ने बनाया मसाज लेती महिला का वीडियो, जमकर हुआ बवाल

Updated:
विज्ञापन

Viral Video Clip

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Viral Video: बेहद ही शर्मसार करने वाला एक मामला देवघर से सामने आया है. यहां एक युवक रेलवे स्टेशन पर मसाज ले रही महिला का चोरी-छिपे वीडियो बना रहा था. महिला को जब इसकी जानकारी हुई, तो फिर जमकर बवाल हुआ.

विज्ञापन

Viral Video: देवघर से एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक युवक द्वारा मसाज लेती महिला का वीडियो बनाने की बात कही जा रही है. वीडियो बनाने की जानकारी होने पर उक्त महिला और मौके पर मौजूद लोगों ने खूब बवाल किया. वीडियो बनाने वाले युवक के साथ मारपीट करने की भी बात कही जा रही है.

विज्ञापन

युवक ने चोरी-छिपे बनाया वीडियो

यह वायरल वीडियो देवघर के जसीडिह रेलवे स्टेशन है. यहां रेलवे स्टेशन पर बॉडी मसाज सेंटर पर एक महिला मसाज लेने गयी हुई थी. वीडियो में महिला बता रही है कि वह मसाज चेयर पर मसाज ले रही थी. इस दौरान मसाज सेंटर चलाने वाला युवक चोरी-छिपे महिला का वीडियो बना रहा था. मौके पर यात्रियों की भारी भीड़ जुट जाती है. महिला सभी को मोबाइल पर वीडियो दिखाकर कहती है कि यह लड़का चोरी-छिपे वीडियो बना रहा था.

पुलिस हिरासत में युवक

महिला इस दौरान बार युवक से सवाल करती है कि बिना इज्जाजत उसने वीडियो क्यों बनाया? वीडियो में युवक के साथ मारपीट भी की जा रही है. मौके पर मौजूद एक शख्स ने पहले युवक का कॉलर पकड़ा और फिर उसे थपड़ भी जड़ा. महिला पुलिस के पास मामले की शिकायत करने की भी बात कहती है. इस संबंध में मिली जनकारी के अनुसार वीडियो बनाने वाले युवक को पुलिस के हवाले कर दिया गया है.

इसे भी पढ़ें

Festival Special Train: कई राज्यों से झारखंड के लिए स्पेशल ट्रेन, देखिए पूरी लिस्ट

साहिबगंज में बबलू कबाड़ीवाला के यहां इडी का छापा, पत्नी-बेटी से 12 घंटे तक की पूछताछ

20 अगस्त से अगले 6 दिन तक कैसा रहेगा झारखंड का मौसम, IMD ने दिया अपडेट

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola