Viral Video: हे भगवान! जिंदा सांप को बनाकर स्क्रंची महिला ने बांधी चोटी, वीडियो देखकर खड़े हो जाएंगे रोंगटे

snake
Viral Video: सोशल मीडिया पर एक अजीबो-गरीब वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में एक महिला को अपने बालों को सांप से सजाते देखा जा सकता है. जिसे देखकर लोगों के डर से रोंगटे खड़े हो रहे हैं. आप भी देखिए इस अनोखे वीडियो को.
Viral Video: हर महिला को आमतौर पर सजने-सँवारने और अलग-अलग तरह के हेयर स्टाइल बनाने का बेहद शौक होता है. महिलाएं कभी यूनिक हेयर स्टाइल बनाकर तो कभी बालों को रंग-बिरंगे फूलों से सजाकर महिलाएं अपने रूप को और भी ज्यादा निखारती हैं. एक ऐसी ही हेयरस्टाइल बनाने की शौकीन महिला का वीडियो सामने आया है. लेकिन इस महिला ने हेयरस्टाइल को बनाने के लिए जिस चीज का इस्तेमाल किया है उसे देखकर लोग डर से पसीने-पसीने हो जा रहे हैं.
दरअसल महिला ने अपने बालों को एक जिंदा सांप के सहारे बांधकर रखा है. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि महिला के बालों से उलझा सांप इधर-उधर अपना सिर घुमा रहा है. उसे देखकर लग रहा है कि वह किसी भी वक्त महिला पर हमला कर सकता है. लेकिन इसके बावजूद महिला के चेहरे पर डर का नामोनिशान नहीं दिखता है. उन्हें देखकर लगता है कि मानो वह रोजाना सांप के साथ खेलती है. इस वीडियो को सोशल मीडिया पर अब तक हजारों लोगों ���े देखा है और तरह-तरह की प्रतिक्रिया दी है.
यह भी पढ़े: Viral Video: 100 फीट ऊंचाई पर रोमांस का ड्रामा, युवक ने किया ऐसा, लोग देखते रह गए
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Neha Kumari
नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.
डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










