Viral Video: बंदर के लिए महिला का छलका मां जैसा प्यार, हाथों से पानी पिलाते हुए वीडियो वायरल

Viral Video woman help monkey by giving water
Viral Video: सोशल मीडिया पर एक प्यारा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला मां की तरह एक बंदर को अपने हाथों से पानी पिलाते हुए देखा जा सकता है. देखिए इस वायरल वीडियो को जिसने सोशल मीडिया पर लोगों के दिलों को जीत लिया हैं.
Viral Video: सोशल मीडिया पर एक दिल छूने वाला वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें एक महिला को बोतल से बंदर को पानी पिलाते हुए देखा जा सकता है. वीडियो में नजर आ रहा है कि एक महिला सड़क से चलकर जा रही होती है. उसके हाथों में एक पानी की बोतल है. जिसे जैसे ही बंदर देखता है, वह दौड़ते हुए आता है और उनका हाथ पकड़ लेता है.
वह पानी की ओर इशारा करता है. महिला को समझ आ जाता है कि बंदर प्यासा है. वह उसे बोतल का ढक्कन खोलकर अपने हाथों से पानी पिलाती है. सोशल मीडिया पर लोगों ने इस वीडियो को जमकर प्यार दिया है. लोग महिला की तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पा रहे हैं. इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है.
यह भी पढ़े: Watch Video : ईरान में एंकर पढ़ रही थी न्यूज, गिर गया मिसाइल, वीडियो देखकर खड़े हो जाएंगे रोंगटे
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By नेहा कुमारी
नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.
डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










