ePaper

Viral Video : मेडिकल के दो स्टुडेंट्स ने रसपुतिन गीत पर किए डांस, तो पुलिस बनाया वैक्सीनेशन जागरूकता का हथियार

Updated at : 12 Apr 2021 12:40 PM (IST)
विज्ञापन
Viral Video : मेडिकल के दो स्टुडेंट्स ने रसपुतिन गीत पर किए डांस, तो पुलिस बनाया वैक्सीनेशन जागरूकता का हथियार

केरल के त्रिशूर मेडिकल कॉलेज के दो स्टुडेंट्स जानकी ओम कुमार और नवीन रजका ने चिकित्साकर्मियों की ड्रेस पहनकर यूरो-कैरेबियाई बैंड बोनी एम के 1970 के दशक के गीत ‘रसपुतिन' पर डांस किए. इंस्टाग्राम पर उनके डांस वाला 30 सेकंड का वीडियो उनके एक फ्रेंड ने पोस्ट कर दिया.

विज्ञापन

नई दिल्ली : देश में कोरोना की दूसरी लहर जारी है, लेकिन इस दौरान एक से बढ़कर क्रिएटिव वर्क भी किए जा रहे हैं. इस समय सोशल मीडिया पर केरल के दो मेडिकल स्टुडेंट्स का वीडियो वायरल हो रहा है, जिन्होंने यूरो-कैरेबियाई बैंड बोनी एम के 1970 के दशक के गीत ‘रसपुतिन’ पर डांस किए. उनके इस डांस से प्रेरणा लेकर केरल पुलिस ने एक नया वीडियो बनाकर अनोखे तरीके से कोरोना की वैक्सीन लगाने की अपील की है.

मीडिया की खबर के अनुसार, केरल के त्रिशूर मेडिकल कॉलेज के दो स्टुडेंट्स जानकी ओम कुमार और नवीन रजका ने चिकित्साकर्मियों की ड्रेस पहनकर यूरो-कैरेबियाई बैंड बोनी एम के 1970 के दशक के गीत ‘रसपुतिन’ पर डांस किए. इंस्टाग्राम पर उनके डांस वाला 30 सेकंड का वीडियो उनके एक फ्रेंड ने पोस्ट कर दिया.

सोशल मीडिया पर मेडिकल स्टुडेंट्स के डांस वाला यह वीडियो इतनी तेजी से वायरल हुआ कि केरल पुलिस ने उससे प्रेरणा लेकर कोरोना वैक्सीनेशन की जागरूकता के लिए हथियार बना लिया. पुलिस ने भी माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर एक मजेदार वीडियो बनाकर पोस्ट किया है.

https://www.instagram.com/reel/CMxAI3Ogbd5/?utm_source=ig_embed

पुलिस के इस वीडियो में कोरोना वैक्सीन्स कोविशील्ड और कोवैक्सीन की दो शीशियों को बोनी एम के इस रसपुतिन के गीत पर डांस करते हुए दिखाया गया है. इस वीडियो के साथ केरल पुलिस ने ट्वीट किया है कि नजदीकी वैक्सीनेशन सेंटर में टीका लगवाएं.

इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए मेडिकल स्टुडेंट्स के डांस वाले वीडियो को करीब 6.7 लाख से अधिक लोगों ने लाइक किया है. हालांकि, जानकी ओमकुमार ने भी अपने यूट्यूब चैनल पर इस वीडियो को अपलोड किया है. वहां भी इसे करीब 5 लाख लोगों ने उनके वीडियो को देखा है.

हालांकि, राज्य में कुछ लोगों ने नवीन रजाक और जानकी ओमकुमार के इस डांस का धर्म को लेकर विरोध भी किया है, लेकिन उनके दोस्तों ने इसी गीत पर एक दूसरा वीडियो भी पोस्ट किया है, जिसमें नवीन और जानकी को भी दिखाया गया है.

Also Read: कोरोना कहर के बीच बंगाल में खत्म हुआ वैक्सीन का स्टॉक? कई जगहों पर रोका गया सेकेंड फेज का वैक्सीनेशन

Posted by : Vishwat Sen

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola