Viral Video : सांप को खा गया कछुआ

Tortoise ate snake (screenshot photo by video)
Viral Video : सोशल मीडिया पर एक कछुए का वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें वह सांप को खाता हुआ नजर आ रहा है. देखें ये वायरल वीडियो आप भी.
Viral Video : सोशल मीडिया पर एक कछुए का वीडियो वायरल हो रहा है जिसपर यूजर लगातार रिएक्शन दे रहे हैं. एक्स पर वीडियो शेयर करते हुए यूजर ने लिखा कि एक कछुए को पहली बार सांप खाते हुए देख रही हूं. 15 सेकंड के वीडियो में नजर आ रहा है कि बहती हुई नदी है. पत्थर के पीछे कछुआ है. थोड़ी दूर पर एक सांप आराम कर रहा है. चुपके से कछुआ बाहर निकलता है. वह आगे बढ़ता है और झटके में सांप को निगल लेता है. इसके बाद पत्थर में छिप जाता है. देखें वीडियो.
एक कछुए को पहली बार सांप खाते हुए देख रही हूं। pic.twitter.com/4N0zGUlFrm
— Dr. Sheetal yadav (@Sheetal2242) May 1, 2025
वीडियो पर यूजर दे रहे हैं रिएक्शन
इस वायरल वीडियो पर यूजर लगातार रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा–कछुए का बाइट प्रेशर इतना होता हैं कि इंसानी पंजे को हाथ से अलग करने से सेकंड मात्र लगाता हैं. वहीं एक अन्य यूजर ने कहा–हां तो कछुए पानी में सांप छोटी मछलियों और मेंढक पर तो ही निर्भर रहते है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.
अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.
प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










