Viral Video: बच्चे पर खतरा हो तो मां से बड़ा योद्धा कोई नहीं, यकीन न हो तो देख लीजिए यह वायरल वीडियो

Published by : Pritish Sahay Updated At : 01 Jul 2025 3:36 PM

विज्ञापन

बच्चे के लिए बाघ से भिड़ गया भालू

Viral Video: मादा भालू का बाघ को भगाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इसे एक्स के प्लेटफॉर्म पर @AMAZlNGNATURE के आईडी से शेयर किया गया है. वीडियो को अब तक दो लाख से ज्यादा लोगों ने देख लिया है. कई यूजर्स ने वीडियो को देखकर इसपर लाइक और कमेंट किया है.

विज्ञापन

Viral Video: मां तो मां होती है. अपने बच्चे पर खतरे को देखकर वो बड़े से बड़े तूफान से टकरा जाती है. सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में दिख रहा है कि जब बच्चे पर खतरे की बात आती है तो मां अपने ज्यादा ताकतवर और खतरनाक से भी भिड़ जाती है. वीडियो में दिख रहा है कि एक मादा भालू के सामने खतरनाक बाघ आ गया, लेकिन अपनी जान की परवाह न करते हुए वो मां इतने खतरनाक जीव से भिड़ गई.

वीडियो में क्या दिख रहा?

वीडियो में दिख रहा है कि एक मादा भालू अपने बच्चे के साथ है. इसी दौरान एक भूखा बाघ उसके सामने आ गया. मादा भालू ने खतरे को तुरंत भांपते हुए तुरंत बाघ पर हमला कर दिया. उसका बच्चा भी डरकर उसके पीछे छिप गया. मादा भालू के खूंखार रूप को देखकर बाघ ने भी मौके से भागने में ही अपनी भलाई समझी. सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लोगों ने खूब पसंद किया है. कई यूजर्स ने वीडियो पर लाइक और कमेंट किया है.

वायरल हो रहा वीडियो

मादा भालू का बाघ को भगाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इसे एक्स के प्लेटफॉर्म पर @AMAZlNGNATURE के आईडी से शेयर किया गया है. वीडियो को अब तक दो लाख से ज्यादा लोगों ने देख लिया है. कई यूजर्स ने वीडियो को देखकर इसपर लाइक और कमेंट किया है.

कई यूजर्स ने किया कमेंट

इस वीडियो को देखकर कई यूजर्स ने कमेंट किया है. एक यूजर ने लिखा ‘जब उनके बच्चे खतरे में पड़ जाते हैं तो मां बहुत शक्तिशाली हो जाती हैं.’ एक और यूजर ने लिखा ‘मां भालू खिलवाड़ नहीं कर रही है, यह तो पक्का है.’ एक अन्य यूजर ने लिखा ‘एक मां अपनी जान की कीमत पर भी अपने बच्चे को बचा लेती है, मां तो मां होती है, चाहे वो जानवर का बच्चा ही क्यों न हो.

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola