सीटी नहीं, सूंड बजती है यहां! हाथी की टोल वसूली देख हैरान रह जाएंगे आप

Published by : Neha Kumari Updated At : 05 Apr 2025 8:19 AM

विज्ञापन

elephant collect road toll tax

Viral Video: श्रीलंका के एक हाथी को टोल टेक्स कलेक्टर बना दिया गया है. हाथी लोगों को सड़क पर रोककर उनसे रोड के टोल टेक्स के रूप में खाने की अलग-अलग चीजें लेता है. आप भी देखिए इस अनोखे टोल कलेक्टर का वायरल वीडियो.

विज्ञापन

Viral Video: आपने रोड पर तो कई बार किसी महिला या व्यक्ति को रोड का टोल टैक्स कलेक्ट करते देखा होगा. लेकिन क्या आपने कभी हाथी को यह काम करते देखा है? यदि नहीं, तो यह वायरल वीडियो आपको हैरान कर देगा. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक हाथी रोड के किनारे बिल्कुल एक स्थानीय टोल कलेक्टर की तरह शान के साथ खड़ा है. जैसे ही कोई गाड़ी आती, वह रोड के सामने आता और उनसे टोल टैक्स की मांग करता है. गाड़ी चला रहे लोग भी बिना किसी शिकायत के उसे टैक्स के रूप में कभी केला देते तो कभी खाने की दूसरी चीजें. कभी-कभी तो हाथी खुद ही बड़े-बड़े ट्रक के अंदर अपनी सूंड डालकर खाना निकाल लेता, लेकिन कोई भी उसे नहीं रोकता है.

बताया जा रहा है कि यह अनोखा टोल कलेक्टर श्रीलंका का है और इसका नाम राजा है. राजा अपनी ड्यूटी श्रीलंका के बुट्टाला कटरागामा इलाके में लगाता है. वीडियो में नजर आ रहा है कि हाथी सड़क पर आने-जाने वाली गाड़ियों को अपनी सूंड दिखाकर रोकता है और उनसे टेक्स के रूप में खाने की चीजें लेता है. यह टैक्स वहां से गुजरने वाली सभी गाड़ियों को देना पड़ता है. प्रशासन द्वारा इस इलाके पर एक बोर्ड तक लगा दिया गया है, जिस पर हाथी का चिन्ह बना हुआ है और टोल टैक्स कलेक्टिंग पॉइंट लिखा हुआ है. आप भी देखिए वायरल वीडियो.

यह भी पढ़े: Viral Video: बूढ़ी दादी का जलवा! 82 की उम्र में ऐसी ताकत कि देखने वाले भी हैरान

विज्ञापन
Neha Kumari

लेखक के बारे में

By Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola