Viral Video: बूढ़ी दादी का जलवा! 82 की उम्र में ऐसी ताकत कि देखने वाले भी हैरान

Updated:
विज्ञापन
Viral Video: बूढ़ी दादी का जलवा! 82 की उम्र में ऐसी ताकत कि देखने वाले भी हैरान
82 years old women do weight lift

Viral Video: 82 वर्ष की बूढ़ी महिला को बैट लिफ्टिंग करते हुए वीडियो सामने आया है. वीडियो में उन्हें बड़े ही आसानी से काफी वजनदार बारबेल उठाते देखा जा सकता है. आप भी देखिए यह वायरल वीडियो.

विज्ञापन

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आपको अपनी आंखों पर विश्वास नहीं होगा. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बूढ़ी महिला वेट लिफ्टिंग कर रही है. महिला ने नीले रंग की साड़ी पहन रखी है और वह करीब 50 किलो के वजन वाले बारबेल उठा रही हैं.

बताया जा रहा है कि महिला का नाम कितामल है, जो तमिलनाडु के पोल्लाची की रहने वाली हैं. इन्होंने 82 वर्ष की उम्र में वेट लिफ्टिंग में स्वर्ण पदक हासिल किया है. इन्होंने साबित कर दिया है कि उम्र मात्र एक नंबर होता है. यदि कोई किसी भी चीज को हासिल करने के लिए मेहनत करे, तो उसे कोई नहीं रोक सकता है. महिला को इस उम्र में भी बिना किसी दिक्कत के आराम से बारबेल उठाते देख लोग हैरान हो रहे हैं. सोशल मीडिया पर इस वीडियो के वायरल होने के बाद लोगों ने महिला की फिटनेस की जमकर तारीफ की है. देखें वीडियो

यह भी पढ़े: Viral Video : कोई हंसेगा नहीं! अंग्रेजी सुनकर पूरा अमेरिका डरा हुआ है

विज्ञापन
Neha Kumari

लेखक के बारे में

By Neha Kumari

नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.

डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola