Viral Video: धान खेत में सांपों का जखीरा, ट्रैक्टर पर किया कब्जा, जानें क्या है सच

ट्रैक्टर पर सांपों का कब्जा, फोटो इंस्टाग्राम
Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया में हर दिन कुछ न कुछ ऐसा वायरल होता है, जिसे देखकर आंखें फटी की फटी रह जाती हैं. साथ ही दिमाग भी घुम जाता है. इस समय जिस वीडियो ने इंटरनेट पर तहलका मचा रखा है, वो है सांपों की खेती का. खेत में धान की फसल के साथ-साथ सांपों का जमावड़ा देखा जा सकता है. वीडियो इतना हैरान करने वाला है कि इसे देखकर आप अपना माथा पकड़ लेंगे. सोच में पड़ जाएंगे कि आखिर ये क्या हो रहा है? वास्तव में सांपों की खेती हो रही है या फिर तकनीक का खेल है.
Viral Video: सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक कीचड़ भरा खेत दिखाई देता है. खेत के एक कोने में धान की खेती लगी हुई दिख रही है. जबकि दूसरे हिस्से में खेती की तैयारी चल रही है. ट्रैक्टर चलता हुआ दिख रहा है. लेकिन रुकिए, जरा करीब से देखिए- यहां धान की जगह सांपों का जखीरा नजर आ रहा है. सैकड़ों की संख्या में सांप खेत में इधर-उधर रेंगते, फिसलते और कुछ तो हवा में उड़ते हुए दिख रहे हैं.
सांपों ने ट्रैक्टर पर किया कब्जा
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि सांपों ने खेत की जुताई करते हुए ट्रैक्टर पर पूरी तरह से कब्जा कर रहा है. ट्रैक्टर के चारों ओर सांप ही सांप दिखाई पड़ रहे हैं. वीडियो देखकर तो एक बार ऐसा लग रहा है मानो ट्रैक्टर सांपों की ही जुताई कर रहा है. वीडियो में गांव वाले भी दिख रहे हैं. खेल के किनारे गांव वालों की भीड़ लगी है, शायद वो भी खेत में सांपों को देखकर हैरान हो रहे हैं.
वीडियो का क्या है सच?
सांपों की खेती वाले वीडियो की पोल सोशल मीडिया यूजर ने खोल दी. वीडियो देखकर लोगों ने बता दिया कि ये ओरिजिनल नहीं बल्कि AI वीडियो है. जिसे बड़ी सफाई के साथ एडिटिंग की गई है. वीडियो को muskan_801_khan नाम के इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया गया है. जिसमें हजारों लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया दी है और लाइक किया है. वीडियो को जब आप गौर से देखेंगे, तो साफ पता चल जाएगा कि वीडियो ओरिजिनल नहीं है. क्योंकि ट्रैक्टर हिलता और चलता हुआ दिख रहा है, लेकिन उसमें ड्राइवर नजर नहीं आ रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति बाइक लेकर सड़क की बजाय खेत से निकलता है, जिससे साफ हो जाता है कि वीडियो असली नहीं, बल्कि AI से तैयार किया गया है.
यूजर के आ रहे मजेदार कमेंट्स
एक यूजर ने लिखा, “बाकी सब तो ठीक है पर मोटरसाइकिल वाला सड़क छोड़कर खेत से क्यों जा रहा है.” एक ने लिखा, एआई टेक्नोलॉजी. एक ने तो यहां तक लिख दिया, “भाई इतना भी फेक वीडियो मत बनाओ नहीं तो इंस्टाग्राम बैन कर देगा.” एक यूजर ने लिखा, “AI भविष्य के लिए खतरनाक साबित होगा.”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










