Viral Video : सांप को कभी उल्टी करते देखा है, देखकर फेर लेंगे आंख

snake vomits up moray eel
Viral Video : सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें एक सांप उल्टी करता नजर आ रहा है. जानें इस सांप के बारे में यहां और देखें वायरल वीडियो.
Viral Video : एक समुद्री सांप का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है जो लोगों की दिलचस्पी का केंद्र बन गया है. वीडियो में सांप अपने शिकार मुरेन इल (Moray Eel) को उल्टी करके बाहर निकालता हुआ दिख रहा है. यह घटना समुद्री जीवन में बहुत ही दुर्लभ और दिलचस्प मानी जाती है. जानकारों की मानें तो, जब सांप को खतरा महसूस होता है या तनाव में होता है और शिकार बहुत बड़ा होता है तो ऐसी ही क्रिया करता नजर आता है. शिकार यदि खतरनाक या हजम करने लायक नहीं होता, तो वह उसे भी बाहर निकाल देता है. इस मामले में मुरेन इल फिसलन भरी और आक्रामक मछली मानी जाती है, जिसे सांप ने अपनी सुरक्षा के लिए बाहर निकाल दिया. देखें यह वायरल वीडियो.
यह भी पढ़ें : Viral Video : बंदर की जान बचाने पहुंचा शख्स, बंदर उल्टे काटने लगा
यह भी पढ़ें : Viral Video: छोटा हाथी, बड़ा तमाशा; झाड़ से भिड़कर मचाया गदर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.
अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.
प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










