Viral Video : लेटकर छात्रों से पैर दबवा रही थी टीचर, फिर हुआ ये

Teacher Leg Massage video
Viral Video : राजस्थान के जयपुर में छात्र से पैर दबवाने के मामले में सरकारी स्कूल की शिक्षिका निलंबित कर दी गई है. देखें वायरल वीडियो
Viral Video : राजस्थान के जयपुर में एक सरकारी स्कूल की शिक्षिका का वीडियो वायरल हो रहा है जिसपर लोग लगातार प्रतिक्रिया दे रहे हैं. हालांकि मामला बढ़ने पर शिक्षिका को सस्पेंड कर दिया गया है जो एक छात्र से पैर दबवा रही थी. चौंकाने वाले वीडियो में जयपुर के एक सरकारी स्कूल में एक शिक्षिका फर्श पर लेटी हुई है और छात्र उसके ऊपर खड़े होकर उसके पैरों की मालिश कर रहे हैं.
Read Also : Video Viral: नदी में गिरी दुल्हन और देखता रहा दूल्हा
क्यों स्कूल में बच्चों से पैर दबवा रही थी शिक्षिका रेखा सोनी?
इस वीडियो से इंटरनेट यूजर नाराज दिख रहे हैं और उचित आचरण पर सवाल खड़े कर रहे हैं. मामले को लेकर प्रारंभिक शिक्षा निदेशक सीताराम जाट ने बताया कि वीडियो सामने आने के बाद जांच के लिए करतारपुरा स्थित सरकारी स्कूल में एक अधिकारी को भेजा गया. उन्होंने बताया कि प्राथमिक जांच में तृतीय श्रेणी की शिक्षिका रेखा सोनी का आचरण नियमों के खिलाफ पाया गया, जिसके बाद उन्हें निलंबित कर दिया गया. एक अन्य अधिकारी ने शिक्षिका के हवाले से बताया कि उसकी तबीयत ठीक नहीं थी और पैर में दर्द हो रहा था इसलिए वह कक्षा में लेट गई और छात्र से पैर दबाने को कहा. शिक्षिका का आचरण नियमों के अनुसार नहीं था इसलिए उसके खिलाफ कार्रवाई की गई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.
अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.
प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










