Video Viral: नदी में गिरी दुल्हन और देखता रहा दूल्हा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
Published by : Aman Kumar Pandey Updated At : 12 Oct 2024 11:54 AM
Dulhan video
Video Viral: सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो ऐसे होते हैं जिन्हें देखकर यकीन करना मुश्किल हो जाता है कि ऐसा भी हो सकता है.
Video Viral: शादी से जुड़े कई वीडियो सोशल मीडिया पर अक्सर वायरल होते रहते हैं, जिनमें कभी दूल्हा-दुल्हन के शानदार डांस देखने को मिलते हैं तो कभी मजेदार और हास्यप्रद पल. लेकिन कुछ वीडियो ऐसे होते हैं जिन्हें देखकर यकीन करना मुश्किल हो जाता है कि ऐसा भी हो सकता है. ऐसा ही एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दूल्हा अपनी दुल्हन को नदी पार कराने की कोशिश कर रहा है, लेकिन कुछ ऐसा होता है कि दुल्हन खुद को नदी में गिरने से नहीं बचा पाती.
इसे भी पढ़ें: Weather Forecast: अगले 48 घंटे 10 राज्यों में भयंकर बारिश का हाई अलर्ट
नदी में गिर पड़ी दुल्हन (Video Viral)
इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो में देखा जा सकता है कि शादी की रस्में पूरी होने के बाद दूल्हा अपनी दुल्हन को लेकर घर की ओर बढ़ रहा है. रास्ते में एक नदी आती है, जिसे पार करने के लिए एक लकड़ी का पुल बना हुआ है. यह पुल काफी कमजोर और खतरनाक नजर आता है, जिसे देखकर दुल्हन थोड़ी घबरा जाती है. दूल्हा उसे सांत्वना देता है और दोनों धीरे-धीरे पुल पार करने की कोशिश करते हैं. जैसे ही वे बीच में पहुंचते हैं, दुल्हन का बैलेंस बिगड़ जाता है और वह सीधा नदी में जा गिरती है.
इसे भी पढ़ें: High Court: ससुर की प्रॉपर्टी में दामाद का कितना अधिकार?
बेचारी दुल्हन पुल पार नहीं कर पाई (Viral Video)
वीडियो में आगे देखा जा सकता है कि दुल्हन के नदी में गिरते ही दूल्हा घबरा जाता है और तुरंत मदद के लिए दौड़ता है. कुछ और लोग भी उसकी मदद करने आते हैं. काफी कोशिशों के बाद दुल्हन को सुरक्षित बाहर निकाला जाता है. इस दौरान दुल्हन काफी डरी और सहमी हुई दिखाई देती है, और उसके चेहरे के हाव-भाव सारी बातें साफ-साफ बयान कर रहे थे. वीडियो को इंस्टाग्राम पर oeibengchiang नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Aman Kumar Pandey
अमन कुमार पाण्डेय डिजिटल पत्रकार हैं। राजनीति, समाज, धर्म पर सुनना, पढ़ना, लिखना पसंद है। क्रिकेट से बहुत लगाव है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका के यूपी डेस्क पर बतौर ट्रेनी कंटेंट राइटर के पद अपनी सेवा दे चुके हैं। वर्तमान में प्रभात खबर के नेशनल डेस्क पर कंटेंट राइटर पद पर कार्यरत।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










