Viral Video: पलटना पाकिस्तान की फितरत… सच साबित हुआ लक्ष्य मूवी का डायलॉग

Updated:
विज्ञापन
Viral Video: पलटना पाकिस्तान की फितरत… सच साबित हुआ लक्ष्य मूवी का डायलॉग

Viral Video: शनिवार रात जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में अचानक धमाकों की आवाजें सुनाई दीं. स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स और चश्मदीदों के अनुसार, कई इलाकों में सायरन भी बजते सुने गए. यह घटना उस वक्त हुई जब कुछ ही घंटे पहले भारत और पाकिस्तान के बीच एक नए सीजफायर की घोषणा की गई थी.

विज्ञापन

Viral Video: भारत और पाकिस्तान के बीच घोषित “पूर्ण और तत्काल” सीजफायर के कुछ ही घंटों बाद पाकिस्तान द्वारा जम्मू-कश्मीर में भारी गोलीबारी कर सीजफायर तोड़ दिया गया. इस घटनाक्रम के साथ ही बॉलीवुड फिल्म ‘लक्ष्य’ का एक मशहूर डायलॉग एक बार फिर से लोगों की जुबां पर लौट आया.

यह डायलॉग है “मुझे उन लोगों का तजुर्बा है… पाकिस्तानी हारे तो पलट के एक बार फिर आता है. अगर जीत जाओ तो फौरन लापरवाह नहीं हो जाना… मेरी बात याद रखना.” फिल्म में यह संवाद दिवंगत अभिनेता ओम पुरी ने बोला था, जो भारतीय सेना के एक अनुभवी अफसर की भूमिका निभा रहे थे. उनके इस डायलॉग को आज की परिस्थिति में बेहद प्रासंगिक बताया जा रहा है.

सीजफायर के 4 घंटे बाद ही भारी फायरिंग, श्रीनगर में गूंजे धमाके

शनिवार रात जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में अचानक धमाकों की आवाजें सुनाई दीं. स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स और चश्मदीदों के अनुसार, कई इलाकों में सायरन भी बजते सुने गए. यह घटना उस वक्त हुई जब कुछ ही घंटे पहले भारत और पाकिस्तान के बीच एक नए सीजफायर की घोषणा की गई थी. इस सीजफायर की जानकारी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने Truth Social पर साझा की थी, जिसे उन्होंने “फुल एंड इमीजिएट” यानी पूर्ण और तात्कालिक बताया.

सोशल मीडिया पर ओम पुरी का डायलॉग बना चर्चा का केंद्र

सीजफायर के टूटने के बाद X (पूर्व में ट्विटर) पर कई यूजर्स ने ‘लक्ष्य’ फिल्म के डायलॉग को शेयर करते हुए लिखा “सीजफायर ठीक है लेकिन ओम पुरी की बात कभी नहीं भूलनी चाहिए.” “ये कोई फिल्मी लाइन नहीं, ये सेना के अनुभव की निचोड़ है.” “सीजफायर के महज चार घंटे बाद पाकिस्तान ने वही किया जो हमेशा करता आया है — धोखा.” एक यूजर ने लिखा, “ओम पुरी का डायलॉग तब भी सच था, आज भी है. पाकिस्तान की फितरत नहीं बदलती.”

“याद रखूंगा सर…” अब सिर्फ फिल्मी जवाब नहीं

हृतिक रोशन का ओम पुरी को दिया जवाब — “याद रखूंगा सर” — अब हर भारतीय नागरिक और सैनिक की भावना बन गया है. यह संवाद आज एक राष्ट्रीय चेतावनी की तरह काम कर रहा है कि दुश्मन को कभी हल्के में नहीं लेना चाहिए.

Also Read: सचिन पायलट का बड़ा बयान, ‘पाक अधिकृत कश्मीर भारत का हिस्सा है, 1994 वाली संसद की प्रस्ताव फिर दोहराएं

विज्ञापन
Abhishek Pandey

लेखक के बारे में

By Abhishek Pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola