Viral Video: गधे को थप्पड़ मारना पड़ा भारी, जानवर ने सिखाया ऐसा सबक, हंसी नहीं थमेगी

Updated:
विज्ञापन
owner donkey Viral Video

owner donkey Viral Video

Viral Video: गधा बहुत मेहनती जानवर होता है और जिद्दी भी. जिद्द उसकी ताकत होती है. अगर गधा किसी काम को करने की ठान लेता है, तो उसे पूरा करके ही मानता है. गधा अपने मालिक के प्रति वफादार भी होता है. लेकिन कभी गुस्सा हो गया, तो सामने वाले का कल्याण भी कर देता है. सोशल मीडिया पर गधा के कई वीडियो वायरल होते रहते हैं. जैसे, गुस्से में गधा अपने मालिक के पीछे लात दड़ देता है. कुछ इसी तरह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें गधा अपने मालिक को दुलत्ती तो नहीं मारता, लेकिन उसने जो हाल अपने मालिक का कर दिया, उसे देखकर आपकी भी हंसी नहीं रुकेगी.

विज्ञापन

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक गधे और उसके मालिक का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें देखा जा सकता है, गधे को उसका मालिक बेवजह थप्पड़ मारता है. गधा चुप-चाप मार खा लेता है. थप्पड़ जड़ने के बाद शख्स गधे पर सवार होता है. लेकिन उसके बाद गधे ने जो काम किया, उसे उसका मालिका जिंदगी भर नहीं भूल पाएगा. जैसे ही मालिक पीठ पर सवार होता है, गधा अपना रंग दिखाना शुरू कर देता है. गधे ने अपने मुंह से मालिक के पैर को पकड़ लेता है. शख्स गधे के चंगुल से खुद को छुड़ाने की पूरी कोशिश करता है, लेकिन नहीं छ‍ुड़ा पाता है.

मालिक के पैर को चबा गया गधा

गधे ने अपने मालिक से थप्पड़ का बदला जोरदार तरीके से लिया. गधे ने अपने मालिक के पैर को अपने मुंह से कुछ इस तरह पकड़ा कि लाख कोशिश के बाद भी नहीं छुड़ा पाया. गधा ने अपने मालिक को घसीट-घसीट कर थप्पड़ का बदला लिया. शख्स जमीन पर गिर जाता है, अपने दूसरे पैर से गधे पर वार भी करता है, लेकिन गधा इतने गुस्से में था कि उसका पैर अपने मुंह में दबाए रखा. शख्स दर्द से चीखता रहा, लेकिन गधा मानने को तैयार नहीं था. उसे जमीन पर घसीटता रहा है. आखिर में उसका मालिक पस्त हो जाता है.

सोशल मीडिया पर आ रहे मजेदार कमेंट्स

सोशल मीडिया एक्स पर @KnowIedg3 नाम के एक यूजर ने गधा वाला वीडियो को शेयर किया. 25 सेकंड का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. जो भी इस वीडियो को देख रहा है, अपनी हंसी नहीं रोक पा रहा है. वीडियो पर तेजी से लोगों की प्रतिक्रिया भी आ रही है. एक शख्स ने लिखा, “मुझे लगता है कि वह आदमी मर चुका होगा.” कई यूजर ने गधे की जमकर तारीफ भी की.

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola