ePaper

Viral Video: हाय रे जमाना! बेवफा बनी पत्नी, प्रेमी संग मिलकर पति को बेरहमी से पीटा, देखें वीडियो

Updated at : 02 Mar 2025 10:49 AM (IST)
विज्ञापन
Viral Video of Wife brutally beat husband with boyfriend

Viral Video of Wife brutally beat husband with boyfriend

Viral Video: जालौन में पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर बीच सड़क पर पति की बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल हुआ. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

विज्ञापन

Viral Video: उत्तर प्रदेश के जालौन जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही पति की बेरहमी से पिटाई कर दी. हैरान करने वाली बात यह रही कि यह घटना बीच सड़क पर हुई और वहां मौजूद भीड़ ने इस कृत्य का विरोध करने के बजाय मूकदर्शक बनी रही. इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

यह मामला उरई कोतवाली क्षेत्र के चुर्खी रोड का बताया जा रहा है. रिपोर्ट के अनुसार, शनिवार शाम को एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को उसके प्रेमी के साथ घूमते हुए देख लिया. जब उसने प्रेमी को पकड़कर उसकी पिटाई शुरू की, तो पत्नी ने अपने प्रेमी का बचाव करते हुए पति पर ही हमला कर दिया. देखते ही देखते महिला और उसके प्रेमी ने मिलकर पति को सरेआम लात-घूंसों से पीटना शुरू कर दिया. इस दौरान वहां मौजूद लोग तमाशबीन बने रहे और किसी ने भी इस घटना को रोकने की कोशिश नहीं की.

इसे भी पढ़ें: वाह रे दरोगा साहब, चीखता रहा छात्र, नहीं रुकी बर्बरता, वीडियो देख कांप जाएगा कलेजा!

घटना का वीडियो वायरल होने के बाद जालौन पुलिस हरकत में आई. एडीजी जोन कानपुर ने मामले का संज्ञान लेते हुए जालौन पुलिस को तत्काल जांच करने और आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं. हालांकि, पुलिस के पहुंचने से पहले ही महिला, उसका प्रेमी और अन्य लोग वहां से फरार हो गए. फिलहाल पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर आरोपी महिला और उसके पति की पहचान करने में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़ें: वाह रे कलयुगी बेटी! मां को पीटा, पैर में काटा, दर्द से चीखती रही लाचार मां, वीडियो देख फट जाएगा कलेजा!

अब तक इस मामले में किसी भी पक्ष द्वारा कोई आधिकारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है. लेकिन यह घटना समाज में रिश्तों के बदलते स्वरूप और नैतिक पतन पर सवाल खड़े कर रही है. पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है.

विज्ञापन
Aman Kumar Pandey

लेखक के बारे में

By Aman Kumar Pandey

अमन कुमार पाण्डेय डिजिटल पत्रकार हैं। राजनीति, समाज, धर्म पर सुनना, पढ़ना, लिखना पसंद है। क्रिकेट से बहुत लगाव है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका के यूपी डेस्क पर बतौर ट्रेनी कंटेंट राइटर के पद अपनी सेवा दे चुके हैं। वर्तमान में प्रभात खबर के नेशनल डेस्क पर कंटेंट राइटर पद पर कार्यरत।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola